ड्वेन ब्रावो ने जड़ा शतक, वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर 3-0 से सीरीज किया अपने नाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2021

नॉर्थ प्वाइंट (एंटीगा)। डेरेन ब्रावो के चौथे एक दिवसीय शतक की मदद से वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में पांच विकेट से हराकर श्रृंखला 3 -0 से जीत ली। ब्रावो 47वें ओवर में 102 रन बनाकर आउट हुए। उस समय श्रीलंका के छह विकेट पर 274 रन के स्कोर को पीछे छोड़ने के लियये वेस्टइंडीज को सिर्फ 26 रन की जरूरत थी।ब्रावो ने कप्तान कीरोन पोलार्ड के साथ 80 रन की साझेदारी की जो 53 रन बनाकर नाबाद रहे। मेजबान टीम ने नौ गेंद बाकी रहते मैच जीता। इससे पहले ब्रावो और शाइ होप ने तीसरे विकेट के लिये 109 रन जोड़े। वेस्टइंडीज ने दो विकेट दसवें ओवर में 39 रन पर गंवा दिये थे लेकिन इन दोनों ने टीम को मैच में लौटाया। कप्तान जैसन होल्डर ने 49वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी