वेस्टइंडीज-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ, दो मैचों की श्रृंखला बराबरी पर छूटी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2021

नॉर्थ साउंड (एंटीगा)। लाहिरू तिरिमाने और कप्तान दिमुथ करुणारत्ने के बीच पहले विकेट के लिये शतकीय साझेदारी की मदद से श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट क्रिकेट मैच शुक्रवार को यहां ड्रा कराया जिससे दो मैचों की श्रृंखला बराबरी पर छूटी। श्रीलंका के सामने 377 रन का लक्ष्य था और आखिरी दिन उसे 348 रन चाहिए थे। करुणारत्ने (75) और तिरिमाने (39) ने पहले विकेट के लिये 101 रन जोड़े। इसके बाद ओशादा फर्नांडो (66) और दिनेश चंदीमल ने ड्रा सुनिश्चित कराया। श्रीलंका ने जब दो विकेट पर 193 रन बनाये थे तब मैच ड्रा समाप्त घोषित कर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Finance Ministry की सख्त निगरानी, UPI मर्चेंट चार्ज का बोझ ग्राहकों पर नहीं डालने के निर्देश

हिंदी सेवा का अमित दृष्टांत

ट्रंप के 100 टैरिफ पर टूट पड़े भारत-चीन, हिला डाला अमेरिका!

Bihar के ईंट-भट्ठा संचालकों के लिए OTS योजना मंजूर, मूलधन चुकाने पर ब्याज होगा माफ