पुतिन की चेतावनी से पश्चिमी देशों ने पीछे खींचे कदम, No Fly Zone को लेकर रूस ने कही थी ये बड़ी बात

By अभिनय आकाश | Mar 06, 2022

यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को 11 दिन हो गए हैं। यूक्रेन में बमबारी जारी है। आलम ये है कि न रूस हमले रोक रहा है और न ही यूक्रेन हार मान रहा है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन में सबकुछ प्लान के अनुसार चल रहा है। पुतिन ने दूसरे देशों को आगाह करते हुए कहा कि जो भी देश यूक्रेन को नो फ्लाई कर रहे हैं, वो इस संघर्। का हिस्सा माने जाएंगे। रूस इस कदम को इस तरह देखेगा कि इन देशों ने संघर्ष क्षेत्र में कदम रखा है। पुतिन के इस बयान को काफी अहम माना जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: पुतिन ने कहा- रूस में नहीं है मार्शल लॉ लगाने की जरूरत, यूक्रेन समर्थक देशों को दी ये चेतावनी

यूक्रेन में रूसी हमलों से गैस का संकट पैदा हो गया है। वहीं रूसी सेना की तरफ से खारकीव को भी निशाना बनाया गया है। कई इमारतों में आग भी लगी है। इसके साथ ही रूस की तरफ से किए गए 6 विस्फोटों की वजह से यूक्रेन के गैस ट्रांसमिशन सिस्टम के 16 गैस सप्लाई स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। 

प्रमुख खबरें

Rio Olympic Park में लगी भीषण आग, 80 Fire Fighters ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा

Keralam में वोटिंग के बीच KC Venugopal का बड़ा दावा, UDF 100 पार, Pinarayi से तंग है जनता

कूटनीतिक ब्लंडर हो गया, Pakistan ने करा दिया कांड? Shehbaz Sharif की गलती से लेबनान में बरपा इज़रायली कहर?

ट्रंप ने कूड़े में फेंक दिया ईरान का प्रपोजल, आगे क्या कदम उठाने हैं, यह सिर्फ ट्रंप जानते हैं