भारत में 70 वर्षों से थोपी गई पश्चिमी मानसिकता मोदी सरकार के दौरान बदली: अनुराग ठाकुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2023

रायपुर। केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने शनिवार को कहा कि भारत में 70 वर्षों से थोपी गई पश्चिमी मानसिकता मोदी सरकार के दौरान बदली। रायपुर जिले के धनेली गांव स्थित रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र संगठन छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा आयोजित युवा संवाद भारत @2047 को संबोधित करते हुए ठाकुर ने स्वतंत्रता दिवस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच प्रणों (प्रतिज्ञा) को याद किया और देश के विकास की दिशा में काम करने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल तक अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Bihar की राजनीति का सुपर शनिवार, Amit Shah बोले Nitish Kumar के लिए दरवाजे बंद, नीतीश बोले- पूरे देश से BJP को खत्म करूँगा

ठाकुर ने कहा कि केवल मंदिरों का निर्माण नहीं किया गया बल्कि वहां आने वाले पर्यटकों के कारण स्थानीय लोगों के लिए आजीविका कमाने का साधन भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को एक रिपोर्ट, अरबपति और अन्य साधनों का उपयोग करके देश को तोड़ने की कोशिश कर रही ताकतों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि वह किस रिपोर्ट या अरबपति की बात कर रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि देश के खिलाफ दुष्प्रचार करने वालों और लोगों को गुमराह करने वालों से सतर्क रहने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

Kolkata Derby का रोमांचक ड्रॉ, ISL खिताब की जंग अब Final Day पर, फैंस की थमीं सांसें

Crude Oil 110 डॉलर पार, रुपये ने तोड़ा सारा Record, पहली बार Dollar के मुकाबले 96 के पार पहुंचा

Goldman Sachs की रिपोर्ट में बड़ा दावा, दुनिया का सबसे बड़ा Steel Market बन रहा India

IPL में King Kohli का विराट कीर्तिमान, RCB के लिए बतौर ओपनर 5500 रन पूरे