कोरोना महामारी का असर! किराए पर ऑफिस के फर्नीचर की बढ़ रही डिमांड

By निधि अविनाश | Aug 24, 2020

कोरोना महामारी के कारण कई कर्मचारियों ने वर्क फॉर्म होम कल्चर को अपनाया हुआ है। इस महामारी के बीच अब ऑफिस के फर्नीचर को किराए पर देने की मांग काफी तेजी से बढ़ गई है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, कर्मचारियों के वर्क फॉर्म होम होने से अब ऑफिस के फर्नीचर को किराए पर दिया जा रहा है। फैबरेन्टो के संस्थापक सिद्धांत लांबा के अनुसार, तीन महीने के लगे कोरोना लॉकडाउन के कारण ज्यादातर कर्मचारियों का काम घर से हो रहा है, लेकिन वहीं पेशवरों को वर्क फॉर्म होम कल्चर बिल्कुल भा नहीं रहा है क्योंकि उन्हें घर से काम करने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसका कारण है आरामदायक ऑफिस फर्नीचर का घरों में उपलब्ध नहीं होना। 

कोरोना अनलॉक की घोषणा के बाद सरकार ने कई चीजों को खोलने की राहत दी जिसके बाद भी कई कर्मचारी वर्क फॉर्म होम ही कर रहे है। जून के महीनें में शुरू हुए अनलॉक के पहले चरण की घोषणा के बाद कई पेशवर कर्मचारियों ने घर से काम के लिए ऑफिस डेस्क की मांग की है। इसमें आरामदायक कुर्सिया भी शामिल है। इसके अलावा घरेलू उपकरण की भी मांग तेजी से बढ़ रही है। बता दें कि सभी ऑफिस वाले फर्नीचर खरीद नहीं सकते है जिसके कारण इन फर्नीचर की मांग तेजी से बढ़ रही है। 

नाइट फ्रेैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 70 फीसदी से ज्यादा कपंनियां अपने कर्मचारियों के लिए कम से कम 6 महीनें तक वर्क फॉर्म होम कल्चर की निति को अमल करने जा रही है। इस निति को अमल करने की वजह यह है कि कपंनियों को घर से काम करने में कोई नुकसान नहीं हुआ और न ही कंपनियों की उत्पादकता पर कोई असर पड़ा है। सिटी फर्निश के संस्थापक एंव मुख्य कार्यकारी अधिकारी नीरव जैन ने कहा कि कंपनी को घर से काम करने से संबधित सामानों जैसे टेबल, कुर्सी की मांग 40 फीसदी बढ़ी है। इसके अलावा घरेलू उपकरणों, आरामदायक बिस्तरों की भी मांग भी तेजी से बढ़ रही है। 

प्रमुख खबरें

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास