Putin के दोस्त मोदी के लिए रूस की मैगजीन ने ये क्या लिख दिया, पश्चिमी दबाव के आगे...

By अभिनय आकाश | Sep 07, 2024

रूसी मैगजीन कॉम्पेनिया के कवर पर पीएम मोदी की तस्वीर नजर आई। व्लादीवोस्तक में आयोजित ईस्टर्म इकोनॉमिक फोरम में इसकी खूब चर्चा हुई। इस मैगजीन में पीएम मोदी की जीवनयात्रा को दर्शाते हुए एक एक पूरी मैगजीन की एडिशन उनके नाम कर दी। जिसमें बताया गया कि कैसे नरेंद्र मोदी ने गुजरात से अपना सफर शुरू किया और फिर वो देश के प्रधानमंत्री बन गए। इसमें पीएम मोदी का अनूठा मार्ग और राष्ट्रवाद व प्रगति शीर्षक वाले लेख में पश्चिमी दबाव के आगे झुकने से इनकार करने के लिए भारतीय नेता की खूब तारीफ की गई है। इस लेख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजराती टाइगर और रूस का मित्र बताया गया है। इसमें पीएम मोदी की खूब तारीफ की गई है। 

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: Israel-Hamas, PM Modi Brunei-Singapore Visit, Russia-Ukraine और Venezuela से जुड़े मुद्दों पर Brigadier Tripathi से वार्ता

लेख में ये भी कहा गया कि मोदी पुतिन की तरह की वाशिंगटन के विरोधियों चाहे वो ईरान हो या म्यांमार के साथ भारत के संबंधों को मजबूत करने से नहीं डरते। इसके अलावा दोनों ही नेताओं के बीच साझा किए गए बेहतरीन तालमेल पर प्रकाश डाला गया है। लेख में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि मोदी ने साल 2014 से छह बार रूस का दौरा किया है। इसी दौरान उनकी पुतिन से 22 बार बात किया गया है। लेख में मोदी की मास्को यात्रा को पुतिन के लिए  पूर्ण और बिना शर्त कूटनीतिक जीत" बताया गया है, क्योंकि यह नाटो सहयोगियों के मुंह पर तमाचा था, जो रूस को अलग-थलग करने में सफल होने का दावा करते हैं।  

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir Elections: अमित शाह जारी किया BJP का मेनिफेस्टो, बोले- धारा 370 पास्ट बन चुका है, कभी नहीं लौट सकता

कवर स्टोरी ने रूस-भारत रक्षा साझेदारी की निरन्तर मजबूती के बारे में आशा व्यक्त की गई है तथा कहा गया है कि ब्रह्मोस मिसाइल के संयुक्त विकास के साथ जिस तरह से चीजें आगे बढ़ रही हैं, उससे भारत काफी खुश है। लेख में कहा गया है कि रूस के सैन्य-औद्योगिक परिसर से जुड़े विदेशी बैंकों के खिलाफ अमेरिकी ट्रेजरी प्रतिबंधों के खतरे के बावजूद, नई दिल्ली और मास्को के बीच रक्षा सहयोग आने वाले वर्षों में बढ़ता रहेगा।  

प्रमुख खबरें

Max Verstappen का Formula One में भविष्य पर सस्पेंस, जल्द ले सकते हैं चौंकाने वाला फैसला

Noida Airport पर बस आखिरी मंजूरी का इंतजार, 45 दिनों में शुरू होंगे Flight Operations

Indian Economy की ग्रोथ पर संकट के बादल, महंगा Crude Oil बढ़ा सकता है आपकी जेब पर बोझ

Tamil Nadu की सियासत में Thalapathy Vijay की एंट्री, Stalin-DMK को देंगे सीधी टक्कर?