By अनुराग गुप्ता | Nov 08, 2021
हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने पूछा कि क्या केंद्र राज्य के उबले चावल खरीदेगा या नहीं ? उन्होंने कहा कि जब मैं उनका (भाजपा) समर्थन नहीं करता तो वे मुझे देशद्रोही बताते हैं। इतना ही नहीं अगर भाजपा के खिलाफ कोई बोलता है तो वो उसे अर्बन नक्सली करार देते हैं। मैं एक आसान सा सवाल पूछ रहा हूं कि क्ंया केंद्र राज्य के उबले चावल खरीदेगा या नहीं ?
उन्होंने कहा कि तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) 12 नवंबर को सभी विधानसभा क्षेत्रों में धरने का आयोजन करेगी। इस दौरान लाखों किसान केंद्र सरकार से पूरे खरीफ (गर्मी या मानसून की फसल) धान की खरीद की मांग करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा केंद्र सरकार पर पद्म पुरस्कारों को लेकर सवाल खड़ा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र हमारे राज्य के लोगों को पद्म पुरस्कार नहीं दे रहा है, वे लोग हमें नजरअंदाज कर रहे हैं।