One Nation, One Election का विरोध, NEET हटाने की मांग, Tamilaga Vettri Kazhagam के प्रस्ताव में क्या हैं मांगें?

By एकता | Nov 03, 2024

थलापति विजय की अध्यक्षता में रविवार को तमिलगा वेत्री कझगम ने कार्यकारिणी और जिला पदाधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में, पार्टी ने भाजपा के 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। इसके अलावा इस बैठक में नीट परीक्षा और वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में भी प्रस्ताव पारित किए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: सनातन धर्म की रक्षा के लिए Pawan Kalyan ने की नयी इकाई Narsingh Varahi Brigade की स्थापना

तमिलगा वेत्री कझगम ने अपने प्रस्ताव में कहा, 'राज्य स्वायत्तता नीति की हमारी मांग के अनुसार, शिक्षा राज्य सूची में आती है। अगर केंद्र सरकार शिक्षा को राज्य सूची में ले जाती है, तो राज्य सरकार अपने आप नीट को रद्द कर सकती है।' प्रस्ताव में आगे कहा गया है कि यह कार्यकारी समिति केंद्र सरकार द्वारा इस पर लगाए गए अवरोध का विरोध करती है और साथ ही तमिलनाडु के लोगों को झूठे वादों से धोखा देने के लिए राज्य डीएमके सरकार का भी विरोध करती है।

इसे भी पढ़ें: Bandra West विधानसभा सीट पर मायानगरी के भाजपा अध्यक्ष Ashish Shelar के सामने कांग्रेस के राजेश शर्मा की चुनौती

टीवीके ने अपने प्रस्ताव में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ को लोकतंत्र और संघवाद के सिद्धांतों के खिलाफ बताया है। इसके अलावा पार्टी ने केंद्र सरकार से वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को वापस लेने की मांग की। उन्होंने इसे संघवाद के खिलाफ हमला बताया है। एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, बैठक में पार्टी की विचारधारा और नीतियों का 'पूरे दिल से और दृढ़ता से' पालन करने का संकल्प लिया गया।

प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh के 7 जिलों की 19 नगरपालिकाओं में चुनाव रुके, अन्य निकायों में मतदान तय समय पर

Raihan Vadra की प्रदर्शनी से हटाई गईं 70 से ज्यादा तस्वीरें, Bikaner House में हुआ विवाद

Varanasi Air Show: चंदौली के दो ब्लॉकों में 22 और 24 अक्टूबर को स्कूल ऑनलाइन चलेंगे

Ladakh में एलजी ने LAHDC की सीटें बढ़ाकर कीं 100, आठ परिषदों के निर्वाचन क्षेत्र अधिसूचित