500 करोड़ में CM बनाती है कांग्रेस? नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने प्रियंका गांधी को लेकर क्या दावा किया, BJP ने उठाए सवाल

By अभिनय आकाश | Dec 08, 2025

क्या कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद तभी मिलता है जब पार्टी को ₹500 करोड़ की अटैची पकड़ाई जाए। पार्टी पर यह आरोप लगाने वाली नवजोत कौर सिद्धू हैं। नवजोर कौर पंजाब विधानसभा की पूर्व सदस्य कांग्रेस नेता और क्रिकेटर लीडर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी हैं। कांग्रेस से पहले नवजोत कौर बीजेपी के नेता रह चुकी हैं। इनके पति नवजोत सिंह सिद्धू खुद भी बीजेपी के नेता रह चुके हैं। लेकिन अब दोनों कांग्रेस में हैं। सिद्धू पर बात करते हुए नवजोत कौर ने दावा किया कि सिद्धू का कांग्रेस के प्रति लगाव तो बहुत है लेकिन उन्हें कभी मुख्यमंत्री पद नहीं मिलेगा। मीडिया ने सवाल किया क्यों नहीं मिलेगा? जवाब में नवजोत बोली मुख्यमंत्री बनने के लिए ₹500 करोड़ लगते हैं और हमारे पास देने के लिए इतने पैसे नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: Punjab: गुरदासपुर थाने पर ग्रेनेड हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जाखड़ ने कहा कि उन्होंने सुना है कि एक पूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर पद हासिल करने के लिए 350 करोड़ रुपये दिए थे। जाखड़ ने आप सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राज्य पुलिस को "वर्दीधारी गैंगस्टर" कहा और आरोप लगाया कि पंजाब पूरी तरह से कानून-व्यवस्था की स्थिति से जूझ रहा है। उन्होंने सवाल किया कि पंजाब में इतने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी क्यों हैं और कुछ अधिकारियों पर जबरन वसूली और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

PM SVANidhi ने जोड़े 55 लाख Digital Street Vendors, 6 साल में बदली 75 लाख से ज्यादा लोगों की जिंदगी

Travel Tips: थाईलैंड में लंबी छुट्टियों का सपना टूटा? 60 दिन की Visa-Free Entry खत्म, अब सिर्फ 15 दिन का Stay

CBSE OSM Scam: सिस्टम में सेंध का आरोप, Jairam Ramesh ने Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग दोहराई

बंगाल की सत्ता का महा-विस्तार! सुवेंदु सरकार ने बुना मंत्रियों का चक्रव्यूह, 35 BJP विधायकों ने ली शपथ, यहाँ देखें दिग्गजों की पूरी लिस्ट