Bangladesh में चल रहा क्या खतरनाक खेल? जमात की भारत को हिदायत, चीन ने कर दिया बड़ा ऐलान

By अभिनय आकाश | Aug 29, 2024

भारत के खिलाफ बांग्लादेश साजिशों की एक नई प्रयोगशाला बनता जा रहा है। भारत के पड़ोसी देश में अब कई खतरनाक प्रयोग होने शुरू हो गए हैं। हालत ये हो गई है कि बांग्लादेश के कट्टरपंथी अब भारत पर बयान जारी कर रहे हैं। इसी बीच चीन ने भी बांग्लादेश का नाम लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है। शी जिनपिंग ने मुहम्मद यूनुस को अचानक चीन बुलाया है। बांग्लादेश में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली कार्यवाहक सरकार ने अल-कायदा से जुड़े आतंकवादी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के प्रमुख जशीमुद्दीन रहमानी को रिहा कर दिया है। रिहाई भारत के लिए चिंता का विषय है क्योंकि आतंकवादी समूह स्लीपर सेल की मदद से जिहादी नेटवर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। ब्लॉगर राजीब हैदर की हत्या के आरोप में जेल में बंद रहमानी को पैरोल पर रिहा कर दिया गया। इससे पहले अपनी एक रिपोर्ट में हमले आपको बताया था कि बांग्लादेश की जेलों से कई कैदी और आतंकी रहस्मयी तरीके से फरार हो गए थे। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इनमें से कई आतंकी भारत में घुसने की फिराक में भी लगे हो। 

इसे भी पढ़ें: 40 टन RDX का क्या करने वाला है बांग्लादेश, मौके की नजाकत भांप भारत के पड़ोस में पाकिस्तान क्या खतरनाक चाल चल रहा है?

इतना ही नहीं बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने आतंकवाद विरोधी कानून के तहत जमात-ए-इस्लामी पार्टी पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया है। गृह मंत्रालय ने देश की सबसे बड़ी मुस्लिम पार्टी पर प्रतिबंध हटा दिया, जो पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रशासन के आखिरी दिनों में लगाया गया था। बैन हटते ही जमात-ए-इस्लामी के चीफ ने भारत को ऐसे लहजे में चेतावनी दी है मानो वो बांग्लादेश का प्रधानंत्री हो।शफीकुर रहमान ने कहा कि भारत ने अतीत में कुछ ऐसे काम किए हैं जो बांग्लादेश को पसंद नहीं आए। हमें लगता है कि भारत और बांग्लादेश को एक दूसरे के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। जमात को पाकिस्तान से मदद मिलती है। वहीं इसी संगठन को चीन से फंडिंग मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh में हिंदुओं पर हमलों पर अमेरिका ने क्यों साध रखी है चुप्पी? PM मोदी ने उठाया मुद्दा लेकिन व्हाइट हाउस ने इसे बयान से गायब कर दिया

चीन का बयान भी सामने आया  है। बांग्लादेश में चीनी राजदूत ने मुहम्मद युनूस से मुलाकात की है। चीनी राजदूत  याओ वेन ने कहा है कि शी जिनपिंग आपसे मिलना चाहते हैं। याओ वेन ने युनूस को चीन आने के लिए कहा है। यानी बांग्लादेश में बहुत खतरनाक खेल चल रहा है। 

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत

La Liga में बवाल: रेफरी के फैसलों पर भड़का Barcelona, Spanish Federation को भेजी सीधी शिकायत