शास्त्रों में न्याय को दंड से ऊपर रखा गया... CrPC और IPC में बदलान लाने वाले बिल पर अमित शाह ने लोकसभा में क्या कहा?

By अभिनय आकाश | Dec 20, 2023

भारतीय न्याय (द्वितीय) संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा (द्वितीय) संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य (द्वितीय) विधेयक 2023 पर लोकसभा में चर्चा का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 200 साल पुराने कानूनों में बदलाव किया गया। शास्त्रों में न्याय को दंड से ऊपर रखा गया। तीनों कानून अंग्रेजों के जमाने के थे। चर्चा के जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि जो नए तीन कानून लेकर आया हूं, वो मूल भारतीय न्याय की संहिता की आत्मा को प्रकटीकरण देने वाले कानून हैं।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha से दो और सांसद हुए सस्पेंड, 143 हुए निलंबित सांसदों की संख्या

बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने तीनों विधेयकों को चर्चा एवं पारित करने के लिए सदन में रखा था। शाह ने संसद की स्थायी समिति की ओर से सुझाए गए संशोधनों के मद्देनजर गत 12 दिसंबर को पूर्ववर्ती तीन विधेयकों को वापस ले लिया था और इनकी जगह उपरोक्त नए विधेयक पेश किए थे।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध