भारत की परमाणु सफलता पर क्या बोला चीन? चौंकी दुनिया

By अभिनय आकाश | Apr 10, 2026

भारत को परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में मिली कामयाबी ने ना केवल पश्चिमी देशों को हैरान किया बल्कि हमारे पड़ोसी मुल्क चीन को भी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। तमिलनाडु के कलपक्कम में भारत के स्वदेशी प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने क्रिटिकिटी हासिल कर ली। यह कामयाबी इतनी बड़ी है कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख ने इसे दुनिया के लिए एक मिसाल बताया और सबसे बड़ी बात चीन की मीडिया ने भी भारत की इस सफलता को अपने यहां प्रमुखता से जगह दी। दरअसल अक्सर भारतीय उपलब्धियों पर खामोश रहने वाली चीन की सरकारी न्यूज़ एजेंसी शिन्हुआ ने इस बार भारत की सफलता को प्रमुखता से जगह दी। शिन्हुआ ने अपने रिपोर्ट में लिखा कि भारत ने अपने परमाणु कार्यक्रम में एक मील का पत्थर छू लिया है। भारत का सबसे उन्नत और स्वदेशी तकनीक से डिजाइन किया गया रिएक्टर अब पूरी तरह सक्रिय होने की स्थिति में आ गया है। चीनी मीडिया ने माना कि भारत अब अपने तीन चरणों वाले परमाणु कार्यक्रम के दूसरे और सबसे महत्वपूर्ण चरण में सफलतापूर्वक प्रवेश कर चुका है। 

इसे भी पढ़ें: Lebanon में नागरिकों की बढ़ती मौतों पर भारत ने जताई चिंता, Pakistan में US-Iran वार्ता को लेकर लग रहीं तमाम तरह की अटकलें

आपको यहां पर यह भी बता दें कि भारत ने जो क्रिटिकिटी हासिल की है वो स्थिति है जब रिएक्टर के भीतर परमाणु फज़न की प्रक्रिया अपने आप चलने लगती है और स्थिर हो जाती है। यानी अब यह रिएक्टर बिजली पैदा करने के लिए तैयार है। आसान भाषा में समझा जाए तो यह रिएक्टर अपने आप लगातार चलने वाली परमाणु प्रक्रिया को संभाल सकता है। यानी यह सिर्फ ऊर्जा ही नहीं बनाएगा बल्कि जितना ईंधन इस्तेमाल करेगा उससे ज़्यादा नया ईंधन भी तैयार कर सकेगा और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। असल में यह पूरा प्रोजेक्ट भारत की तीन स्टेज वाली परमाणु योजना का अहम हिस्सा है। भारत के पास थोरियम का बड़ा भंडार है लेकिन उसे सीधा इस्तेमाल करना आसान नहीं होता।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: सूखा राहत पैकेज को नाकाफी बता Congress ने Latur और Nanded में किया विरोध

Pitru Paksha 2026: पितरों के आशीर्वाद के लिए दक्षिण दिशा में करें श्राद्ध, कुशा और काले तिल का प्रयोग अनिवार्य

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए