Trump की MAGA टोपी पर अब कांग्रेस ने ये क्या लिख दिया? देखकर भड़क उठेगी बीजेपी

By अभिनय आकाश | Jun 05, 2025

भारत पाकिस्तान विवाद के बीच एक तरफ भारतीय डेलीगेशन जिसमें सभी दलों के नेता शामिल है, दुनियाभर में घूम घूमकर आंतकिस्तान की करतूत को बता रहे हैं। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर जैसे कदम भारत को क्यों उठाने पड़े इसका भी उल्लेख कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भारत पाक विवाद को लेकर देश में राजनीति भी खूब हो रही है। कांग्रेस पार्टी की ओर से लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के सामने सरेंडर करने का आरोप लगाकर तंज कसा जा रहा है। अब कांग्रेस की तरफ से पीएम मोदी पर एक नया हमला किया गया है। ताजा हमला सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के रूप में आया जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिष्ठित लाल 'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' कैप को दिखाया गया, जिस पर 'नरेंद्र सरेंडर' लिखा हुआ था।  

इसे भी पढ़ें: न्याय नहीं, सिर्फ़ सत्ता की राजनीति का प्रतीक, नीतीश सरकार पर किस बात को लेकर भड़के राहुल गांधी

अमेरिका में सर्वदलीय 'ऑपरेशन सिंदूर' प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए थरूर से गांधी की विवादास्पद "नरेंद्र सरेंडर" टिप्पणी के बारे में पूछा गया था। जवाब में थरूर ने स्पष्ट किया कि भारत के निर्णयों को प्रभावित करने वाले किसी तीसरे पक्ष के दबाव का कोई सवाल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि हम अमेरिकी राष्ट्रपति और अमेरिकी राष्ट्रपति का बहुत सम्मान करते हैं। हम अपने लिए बस इतना ही कह सकते हैं कि हमने कभी किसी से मध्यस्थता करने के लिए नहीं कहा। उन्होंने कहा कि भारत को रुकने के लिए मनाने की जरूरत नहीं थी। किसी को हमें रुकने के लिए कहने की जरूरत नहीं थी, क्योंकि हम उन्हें बता रहे थे कि जैसे ही पाकिस्तान रुकेगा, हम भी रुकने के लिए तैयार हैं। 

प्रमुख खबरें

भारत ने 48 घंटे में दी नेपाल को गद्दारी की सजा, गिर जाएगी सरकार?

Sidharth Malhotra-Kiara Advani का सेट पर रीयूनियन? मिस्ट्री फोटो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, क्या लौट रही है Shershaah की जोड़ी?

महिला-विरोधी मानसिकता, CM योगी ने महिला आरक्षण पर सपा और कांग्रेस को घेरा, बोले- इनका चेहरा बेनकाब हुआ

Prabhasakshi NewsRoom: America को हरा चुके देश के राष्ट्रपति आ रहे हैं India, शुरू होगा China-Pakistan की घेराबंदी का नया अध्याय