China को अचानक जयशंकर ने ऐसा क्या कहा? दुनिया में मची हलचल

By अभिनय आकाश | Jul 23, 2026

ड्रैगन के सबसे बड़े दुश्मन देश की धरती पर खड़े होकर भारत ने आज एक ऐसा ऐलान कर दिया है जिसे सुनकर बल्जिंग के हुक्मरानों की नींद तक उड़ गई है। उनके पूरे रक्षा और कूटनीतिक तंत्र में खलबली मच गई है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में जहां चीन की दादागिरी के खिलाफ रोज विरोध के सुर उठते हैं। उसी मंच से भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के तथाकथित चाणक्य वोंगी को आंखें दिखाकर वह कह डाला जो पिछले कई दशकों में कोई नहीं कह पाया। मैसेज बिल्कुल क्लियर है। या तो एलएसी पर शांति मानो वरना भारत के सब्र का इम्तिहान मत लो और यह 112 अरब डॉलर का पहाड़ जैसा व्यापार घाटा। अब ड्रैगन की यह खुली लूट किसी कीमत पर नहीं चलेगी। जरा स्थिति की गंभीरता को समझिए। 

इसे भी पढ़ें: भयंकर मारपीट के बाद फिर से चीन-फिलीपींस ने मचाया बवाल, राजदूतों को किया तलब!

भारत और चीन के बीच व्यापार घाटा बढ़कर 112.16 अरब डॉलर के खौफनाक स्तर को छू चुका है। चीन अपनी दगाबाजी दिखाते हुए अक्सर भारत को क्रिटिकल टेक्नोलॉजी, मशीनरी और रेयर अर्थ एलिमेंट का निर्यात रोक देता है। यानी व्यापार के मैदान में पूरी बेशर्मी से एकाधिकार जमाने की कोशिश करता है। लेकिन इस बार ड्रैगन की दाल नहीं गली। एस जयशंकर ने चीनी विदेश मंत्री के सामने चीनी बाजार में भारतीय उत्पादों को निष्पक्ष फेयर एंट्री देने की कसमसाती मांग रख दी। उन्होंने साफ कह दिया है कि ग्लोबल उथल-पुथल के इस दौर में सप्लाई चैन में हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मैरिटाइम ट्रेड और इंटरनेशनल लॉस का उल्लंघन अब नहीं चलेगा। मनीला के इस मंच से भारत ने दुनिया को बता दिया है कि नया भारत अपनी शर्तों पर बात करता है। चाणक्य बनने का ढोंग करने वाले वोंगी को जयशंकर ने साफ बता दिया है कि कूटनीति के रण में भारत हर मोर्चे पर भारी पड़ना जानता है। लद्दाख की सरहद से लेकर व्यापार की महाजंग तक भारत का रुख बिल्कुल चट्टान की तरह अडिंग है। बीजिंग अलर्ट हो चुका है और अब उसे यह बात माननी ही पड़ेगी। 

प्रमुख खबरें

Mathematics Problems और Coding में एआई का दबदबा, Sridhar Vembu ने Future Jobs पर जताई चिंता

Vaibhav Suryavanshi को देखने Chepauk में उमड़े 12 हजार दर्शक

Rahul Gandhi 2029 में INDIA गठबंधन का नेतृत्व करेंगे, KC Venugopal का दावा

McDonalds India X Handle Hack! इंटर्न का बिना सैलरी काम कराने का सनसनीखेज आरोप