पुर्तगाल के साथ भारत साइन करने वाला है कौन-कौन सी बड़ी डील? राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की Upcoming Visit को लेकर प्रभासाक्षी के सवाल पर MEA ने क्या कहा

By अभिनय आकाश | Apr 04, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार देने के उद्देश्य से सात अप्रैल से पुर्तगाल और स्लोवाकिया की चार दिवसीय यात्रा पर जाएंगी। पिछले साल वहां के विदेश मंत्री भी आए थे और हमारे वाणिज्य मंत्री से तमाम मुद्दों पर बात की थी। डिजिटल इंफ्रा. ग्रीन हाइड्रोजन जैसे मुद्दों पर कुछ सहमतियां बनी थी। प्रभासाक्षी ने विदेश मंत्रालय से पूछा कि क्या अभी राष्ट्रपति जी का दौरा होने जा रहा है तो उन सहमतियों के अनुबंध में तब्दील होने की संभावना है? इसके जवाब में विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने कहा कि पुर्तगाल के साथ एरिया ऑफ कॉरपोरेशन देखें तो रिन्युल एनर्जी से लेकर आईटी, इनोवेशन, स्टार्टअप, ग्रीन हाइड्रोजन जैसे विस्तृत क्षेत्र हैं। 

इसे भी पढ़ें: Manipur Violence: संसद ने दी मणिपुर में राष्ट्रपति शासन संबंधी सांविधिक संकल्प को मंजूरी, अमित शाह ने कहा- शांति वार्ता जल्द होगी

पुर्तगाल की यह यात्रा 27 वर्षों के अंतराल के बाद हो रही है, और ऐसे समय में हो रही है जब भारत और पुर्तगाल राजनयिक संबंधों की पुनः स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। इससे पहले 1998 में तत्कालीन राष्ट्रपति के आर नारायणन पुर्तगाल गए थे। मुर्मू पुर्तगाल के राष्ट्रपति के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी। वह पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो और नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जोस पेड्रो अगुइर-ब्रैंको से भी मिलेंगी।

प्रमुख खबरें

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें

CAG Report से Kejriwal के शीश महल का सच आया सामने, BJP बोली- Delhi की जनता का पैसा लुटाया, जारी किया Video