जिनकी मृत्यु हुई...महाकुंभ को लेकर राहुल गांधी ने ऐसा क्या कहा? बांसुरी स्वराज हो गईं हैरान

By अभिनय आकाश | Mar 18, 2025

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के महाकुंभ पर दिए गए वक्तव्य पर कहा कि मैं प्रधानमंत्री की बात का समर्थन करना चाहता था। कुंभ हमारी परंपरा है, संस्कृति है, इतिहास है। एक शिकायत थी कि प्रधानमंत्री ने जिनकी मृत्यु हुई उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी। जो युवा कुंभ में गए उन्हें प्रधानमंत्री से रोजगार चाहिए और प्रधानमंत्री को उसपर भी बोलना चाहिए था। लोकतांत्रिक व्यवस्था में नेता प्रतिपक्ष को तो बोलने का मौका दिया जाना चाहिए था लेकिन नहीं देते हैं, यह नया भारत है। 

इसे भी पढ़ें: New Year के बाद अब होली सेलिब्रेशन, माजरा क्या है? राहुल गांधी को आखिर वियतनाम से क्यों हुआ अचानक इतना प्रेम

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी के महाकुंभ पर दिए गए वक्तव्य पर कहा कि आज प्रधानमंत्री ने संसद में महाकुंभ के भव्य आयोजन पर अपना वक्तव्य दिया, जिसे सभी ने सुना। लेकिन यह बहुत दुख की बात है कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और इंडी गठबंधन के घटक दलों को ऐसी कोई बात पसंद नहीं आती जिससे भारत बढ़ता दिखे, दुनिया में भारत का नाम ऊंचा होता दिखे, इसीलिए जब जी20 होता है तो वे इसकी आलोचना करते हैं, जब भारत मैच जीतता है तो कांग्रेस भारत के कप्तान पर टिप्पणी करती है। सदन नियम और कानून से चलता है यह स्पीकर ने उन्हें(राहुल गांधी) याद दिलाया।

प्रमुख खबरें

Salman Khan के घर पर फायरिंग के आरोपी विक्की गुप्ता को शादी के लिए बेल नहीं, VC की मिली छूट

I4C Alert: वित्तीय संस्थानों पर AI आधारित साइबर हमलों का बढ़ा खतरा

US Election में Democratic Party की जीत से Elon Musk को झटका, Tesla शेयर गिरे

UP में Election Commission ने घटाए 3,786 पोलिंग स्टेशन, अब 1.73 लाख केंद्र