Bangladesh पर रूस ने ऐसा क्या ऐलान किया, भारत को भी हो गई टेंशन!

By अभिनय आकाश | Aug 10, 2024

रूस ने बांग्लादेश पर ऐसा खुलासा किया जिसने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया है। रूस ने पहले ही बता दिया था कि बांग्लादेश में क्या होने वाला है। हैरानी की बात ये है कि रूस ने इसी तरह की चेतावनी भारत को भी दी थी। शेख हसीना तो समय रहते खतरा भांप नहीं पाई। लेकिन पीएम मोदी ने तो खतरनाक शक्तियों का पूरी ताकत के साथ मुकाबला किया। हालांकि ये बात सच है कि पीएम मोदी को थोड़ा नुकसान जरूर हुआ। चुनाव नतीजे तो सभी को पता है। दरअसल, रूस ने आठ महीने पहले ही बांग्लादेश में तख्तापलट की भविष्यवाणी कर दी थी। 

रूस ने संयुक्त राज्य अमेरिका पर 7 जनवरी के चुनावों के बाद बांग्लादेश में स्थिति को अस्थिर करने के लिए कई घटनाओं की योजना बनाने का आरोप लगाया था। रूसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एमवी ज़खारोवा ने एक बयान में कहा था कि अगर लोगों की इच्छा के परिणाम संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए संतोषजनक नहीं हैं, तो अरब स्प्रिंग की तर्ज पर बांग्लादेश में स्थिति को और अस्थिर करने का प्रयास किया जा सकता है। अरब स्प्रिंग या पहला अरब स्प्रिंग सरकार विरोधी विरोध प्रदर्शनों, विद्रोहों और सशस्त्र विद्रोहों की एक श्रृंखला थी जो 2010 की शुरुआत में अरब दुनिया के अधिकांश हिस्सों में फैल गई थी। इसकी शुरुआत भ्रष्टाचार और आर्थिक स्थिरता के जवाब में ट्यूनीशिया में हुई। ऐसे में उस वक्त अगर शेख हसीना रूस की चेतावनी पर ध्यान दे देती तो शायद आज बच जाती। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh की सड़कों पर हरे रामा-हरे कृष्णा, अचानक सड़कों पर एकजुट होकर उतरे करोड़ों हिंदू, हिल गई नई सरकार

भारत को लेकर भी किया था आगाह 

रूस ने भारत को लेकर भी कुछ ऐसी ही चेतावनी दी थी। रूस ने कहा था कि अमेरिका भारत के चुनावों को प्रभावित कर रहा है। अमेरिका, जॉर्ज सोरोस गैंग और वामपंथी इकोसिस्टम पीएम मोदी को हटाने की तैयारी में है। लेकिन पीएम मोदी समय रहते ही खतरा भांप गए। पीएम मोदी बाल बाल बच गए। नहीं तो बांग्लादेश जैसा हाल भारत में भी हो सकता था। 

प्रमुख खबरें

शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों को प्रिय भोग लगाने से दूर होंगी परेशानियां, मिलेगी सुख-समृद्धि

Fusion CX IPO: कंपनी ने तय किया 275-289 रुपये का Price Band, 14 अक्टूबर से बोली

Himanta Biswa Sarma ने Ratan Tata को दी श्रद्धांजलि, असम में स्वास्थ्य क्रांति को सराहा

Kerala High Court का निर्देश: अदालतों और आयोगों को समय पर जरूरी बुनियादी ढांचा दे राज्य सरकार