बड़ी समस्या का...आर्टिकल 370 के फैसले पर इंडोनेशिया में ऐसा क्या बोल गए सलमान खुर्शीद?

By अभिनय आकाश | May 30, 2025

कांग्रेस नेता और सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्य सलमान खुर्शीद ने कहा कि कश्मीर में लंबे समय से एक बड़ी समस्या थी। मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता खुर्शीद ने इंडोनेशियाई थिंक टैंक और शिक्षाविदों को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर में लंबे समय से एक बड़ी समस्या थी। इसका एक बड़ा हिस्सा संविधान के अनुच्छेद 370 में सरकार की सोच में झलकता था, जिससे किसी तरह यह आभास होता था कि यह देश के बाकी हिस्सों से अलग है। लेकिन अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया गया और इसे आखिरकार खत्म कर दिया गया। इसके बाद चुनाव हुए और चुनाव में 65 प्रतिशत लोगों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि आज कश्मीर में एक निर्वाचित सरकार है और इसलिए लोग जो कुछ भी हुआ है उसे वापस करना चाहते हैं, कश्मीर में जो समृद्धि आई है उसे वापस करना चाहते हैं।

1950 में पेश किए गए भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 ने जम्मू और कश्मीर को भारत संघ के भीतर विशेष दर्जा और काफी स्वायत्तता प्रदान की। शुरू से ही, यह प्रावधान बहस का विषय रहा और इस क्षेत्र को दिए गए अनूठे विशेषाधिकारों के कारण कई लोगों ने इसे विभाजनकारी माना।  2019 में भारत सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया, जिससे जम्मू और कश्मीर का विशेष दर्जा प्रभावी रूप से समाप्त हो गया। इस कदम के साथ ही, राज्य की स्थिति को कम कर दिया गया और इसे दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों- जम्मू और कश्मीर और लद्दाख में पुनर्गठित किया गया, जिससे यह क्षेत्र पूरी तरह से भारतीय संविधान के दायरे में आ गया। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Shashi Tharoor और Manish Tewari के बाद Salman Khurshid ने भी Congress को दे दिया झटका

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत को वापस दिया जाना चाहिए: खुर्शीद

सलमान खुर्शीद ने भारत की दृढ़ स्थिति को दोहराया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को भारतीय संसद के लंबे समय से चले आ रहे सर्वसम्मत प्रस्ताव के अनुरूप भारत को वापस किया जाना चाहिए। मीडिया से बातचीत में खुर्शीद ने इस बात पर जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पीओके के लिए सीटें खाली रहेंगी, जो प्रतीकात्मक संकेत है, जो क्षेत्र को पुनः प्राप्त करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

Vande Bharat में खाने में शिकायत पर Indian Railways का सख्त एक्शन, IRCTC और वेंडर पर ठोका जुर्माना

IPL 2026: RCB को नया मालिक मिलने के साथ बदलेगा नाम? अनन्या बिड़ला ने दिया ये जवाब

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही

जिस Asiya Andrabi पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप साबित हुआ, उसके समर्थन में उतरीं Mehbooba Mufti