भारत ही एकमात्र देश नहीं...पुतिन से ये क्या बोल गए मुस्लिम देश के राष्ट्रपति, Video हो गया वायरल

By अभिनय आकाश | Dec 11, 2025

इंडोनेशिया मॉस्को में एक मजेदार सा पल देखने को मिला। रूस के राष्ट्रपति व्लादमीर पुतिन और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोबो सुबियान्तो की मुलाकात चल रही थी। बातचीत ठीक-ठाक सी चल रही थी। तभी सुवियांतो ने पुतिन को अपने देश आने का खुला न्योता दे दिया और जिस अंदाज में कहा उसी पर सारी दुनिया मुस्कुरा रही है। दरअसल सुवियांतो पुतिन के साथ बैठक में बोले आपको इंडोनेशिया आने का न्योता देता हूं। जब भी आपको ठीक लगे 2026 या 27 में और भारत ही इकलौता देश नहीं होना चाहिए जहां आप यात्रा करें। इस मजेदार अंदाज में जब सुबियांतो ने पुतिन से यह बात की पुतिन हंस पड़े और अब यह वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है।

इससे पहले, पुतिन ने प्रबोवो से कहा कि मॉस्को दोनों देशों के बीच विकसित हो रहे सैन्य संबंधों से प्रसन्न है और परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में जकार्ता की मदद करने के लिए तैयार है। क्रेमलिन में प्रबोवो की मेजबानी करते हुए पुतिन ने कहा कि वह इस साल इंडोनेशिया को रूसी गेहूं के निर्यात की मात्रा में आई मामूली कमी के बारे में भी बात करना चाहते हैं। इस साल रूस में दोनों की यह दूसरी मुलाकात थी, क्योंकि पुतिन दुनिया के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले देश के नेता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं - यह वैश्विक दक्षिण के साथ मजबूत संबंध बनाने की रणनीति का हिस्सा है क्योंकि यूक्रेन में युद्ध के कारण उनकी अर्थव्यवस्था पश्चिमी प्रतिबंधों के अधीन है। रूस कई देशों में परमाणु ऊर्जा संयंत्र बना रहा है, और पुतिन ने प्रबोवो से कहा यदि आप हमारे विशेषज्ञों की सेवाएं लेना संभव समझते हैं, तो हम हमेशा आपकी सेवा में तत्पर हैं।

इसे भी पढ़ें: भारत तो अपने मन की ही करेगा, ज्यादा उड़ो मत ट्रंप... रूस ने इस बार अमेरिका को अच्छे से समझा दिया

इंडोनेशिया ने कहा है कि वह 2032 तक 500 मेगावाट क्षमता वाला अपना पहला परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाना चाहता है, जिसका लक्ष्य अगले दशक में इसे चालू करना है। कृषि क्षेत्र में, पुतिन ने कहा कि इंडोनेशिया का रूस के साथ व्यापार अधिशेष मामूली है। उन्होंने कहा, “हमें कोई शिकायत नहीं है; हम इस क्षेत्र में संबंधों को और विकसित करने के तरीके तलाशने के लिए तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे लगता है कि आपके बाजार में गेहूं की आपूर्ति में थोड़ी कमी आई है। आज हमारी चर्चा का विषय यह भी होगा।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा