होर्मुज स्ट्रेट और यूरेनियम पर ट्रंप ने क्या ऐसा दावा किया, ईरान असहमत, वार्ता पर बना सस्पेंस

By अभिनय आकाश | May 30, 2026

अमेरिका और ईरान पश्चिम एशिया में संघर्ष को समाप्त करने के लिए एक शांति समझौते के करीब हैं, हालांकि दोनों पक्ष समझौते की बारीकियों पर बातचीत और मोलभाव कर रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में नौसैनिक नाकाबंदी हटाई जा रही है और ईरान के साथ समझौते पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। हालांकि, ईरान ने अमेरिका के इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि युद्धविराम समझौते के लिए बातचीत जारी है और अभी तक कोई अंतिम सहमति नहीं बनी है। दोनों देशों ने युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए बातचीत जारी रखते हुए, युद्धविराम को 60 दिनों के लिए बढ़ाने के लिए एक प्रारंभिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

इसे भी पढ़ें: Iran Attack on Kuwait: ईरान ने अमेरिकी एयरबेस Ali al Salem पर दागीं मिलाइलें, मची तबाही

ईरान ने ट्रंप के बयान को खारिज किया

ईरानी पक्ष ने ट्रंप के बयानों को तुरंत खारिज कर दिया। ईरानी सरकारी मीडिया ने कहा कि युद्धविराम समझौते पर बातचीत अभी जारी है और अभी तक कोई अंतिम सहमति नहीं बनी है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने प्रेस टीवी को बताया तेहरान ने 47 साल पहले ही 'जरूरी' की भाषा को अलविदा कह दिया है। पश्चिमी देशों में से कोई भी पक्ष ईरान के बारे में बात करते समय 'जरूरी' की भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकता। हम ईरानी राष्ट्र के हितों और अधिकारों के आधार पर अपने फैसले खुद लेते हैं। बगाई ने अमेरिकी समुद्री कार्रवाई को "शुरू से ही अवैध" बताया और कहा कि इसने 8 अप्रैल को लागू हुए युद्धविराम का उल्लंघन किया है।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi