मुझे गिरफ्तार करके क्या मिला? BJP को लेकर केजरीवाल ने कर दिया बड़ा खुलाला, बोले- अब चिंता की बात नहीं

By अंकित सिंह | Sep 26, 2024

आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल लगातार भाजपा को लेकर हमलावर है। इसी कड़ी में आज उन्होंने भाजपा को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक से मिला...मैंने पूछा - मेरी गिरफ्तारी से उन्हें क्या हासिल हुआ? उन्होंने जो कहा उससे मैं स्तब्ध रह गया। केजरीवाल के मताबिक भाजपा नेता ने कहा कि दिल्ली सरकार पटरी से उतर गई है, दिल्ली ठप हो गई है। उनका जवाब दुखद था। मुझे चौंका दिया। 

इसे भी पढ़ें: RSS चीफ को केजरीवाल ने लिखी चिट्ठी, पूछे 5 सवाल, कहा- मुझे उम्मीद है आप जवाब देंगे

दूसरी ओर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति में एक सदस्य के चुनाव से एक दिन पहले बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) को तगड़ा झटका देते हुए आप के तीन पार्षद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये। दिलशाद गार्डन से ‘आप’ पार्षद प्रीति, ग्रीन पार्क से पार्षद सरिता फोगाट और मदनपुर खादर पूर्व से पार्षद प्रवीण कुमार भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। एमसीडी की निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था 18 सदस्यीय स्थायी समिति के एकमात्र रिक्त पद को भरने के लिए चुनाव बृहस्पतिवार को होगा।

प्रमुख खबरें

Mallikarjun Kharge ने PM Modi को लिखा पत्र, Nepal बाढ़ में फंसे भारतीयों की वापसी की मांग

Russia-Ukraine War: Kyiv पर भीषण Air Strike में 37 की मौत, लापरवाही पर Zelenskyy ने दिखाई भारी सख्ती

Congress के पास नहीं कोई मुद्दा! CM Dhami का राहुल गांधी पर वार: शुद्धिकरण को लेकर सियासत बंद करो

MMDR Act Amendments पर छिड़ा घमासान, Odisha के खनिज अधिकारों के लिए Supreme Court जा सकती है BJD