पासपोर्ट बनवाने के लिए कौन-से डॉक्यूमेंट्स की जरुरत होती है, जानें कैसे करें आवेदन?

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 06, 2024

जब हम कहीं इंटरनेशनल ट्रिप पर जाते हैं तो पासपोर्ट की जरुरत पड़ती है। पासपोर्ट सरकार द्वारा जारी वह दस्तावेज होता जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए उसके धारक की पहचान और राष्ट्रीयता को प्रमाणित करता है। आमतौर पर एक व्यक्ति की राष्ट्रीयता और नागरिकता समान होती है। बता दें कि, पासपोर्ट न केवल अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए बल्कि अन्य उद्देश्यों के लिए भी एक जरुरी दस्तावेज है। इसका इस्तेमाल आइडेंटिटी कार्ड के रूप में, इसके साथ ही बैंक में खाता खोलने और अन्य आधिकारिक उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है। आइए आपको बताते हैं, इसे बनवाने का तरीका और इसके लिए कौन से दस्तावेज चाहिए।

पासपोर्ट बनवाने के लिए पहचान पत्र( आधार कार्ड, पैन, ड्राइविंग लाइसेंस), जन्मतिथि प्रमाण पत्र ( 10वीं की मार्कशीट, वोटर कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र), निवास प्रमाण पत्र (बिजली या पानी का बिल, राशन कार्ड, इनकम टैक्स विभाग का असेसमेंट ऑर्डर) की जरुरत होती है।

30 से 40 दिन में बन जाएगा पासपोर्ट

आपको बता दें कि पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया लगभग में 30 से 40 दिन का समय लगता है। पासपोर्ट आवेदन के लिए आपको ऑनलाइन पासपोर्ट सेवा वेबसाइट www.passportindia.gov.in पर जाएं। 

इस तरह से करें आवेदन

सबसे पहले आप www.passportindia.gov.in वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। रजिस्टर करने के बाद नाम, डेट ऑफ बर्थ, ई-मेल आईडी, आदि जानकारी भरकर रजिस्टर पर क्लिक करें। पूरी डिटेल भरने के बाद पासपोर्ट शुल्क का भुगतान करना होगा जिसे ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरीके से कर सकते हैं। अपॉइंटमेंट लिंक पर क्लिक करके अपॉइंटमेंट बुक करें। अपॉइंटमेंट के समय पासपोर्ट कार्यालय जाकर दस्तावेज जमा करने होंगे।

प्रमुख खबरें

US-Iran डील की उम्मीद और Crude Oil में गिरावट का असर, Sensex में 1000 अंकों का बड़ा उछाल

Tata Sons के IPO की उठी मांग, करोड़ों Investors के हितों और बेहतर Governance का दिया गया हवाला

National Athletics: Dev Meena-कुलदीप ने Pole Vault में रचा इतिहास, मिनटों में दो बार टूटा रिकॉर्ड!

F1 Championship पर Kimi Antonelli का शिकंजा, Canadian GP जीतकर 43 अंकों की बढ़त बनाई