Russia Ukraine War के बीच भारत से क्या चाहता है अमेरिका? मोदी के मॉस्को दौरे के बाद कर दी बड़ी मांग

By अभिनय आकाश | Jul 16, 2024

संयुक्त राज्य अमेरिका ने भारत से आह्वान किया कि वह रूस के साथ अपने दीर्घकालिक संबंधों का उपयोग करके रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन में अपने अवैध युद्ध को समाप्त करने के लिए कहे। कई अमेरिकी विभागों ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मॉस्को की हाई-प्रोफाइल यात्रा के आलोक में भारत-रूस संबंधों पर चिंता व्यक्त की, जहां पुतिन ने उनका प्रिय मित्र के रूप में स्वागत किया। रूस के साथ भारत का पुराना रिश्ता है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक ब्रीफिंग में कहा कि मुझे लगता है कि यह सर्वविदित है। भारत को रूस के साथ उस संबंध, उस दीर्घकालिक संबंध और उनकी अद्वितीय स्थिति का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि राष्ट्रपति पुतिन से अपने अवैध युद्ध को समाप्त करने और एक न्यायसंगत शांति, एक स्थायी शांति खोजने का आग्रह किया जा सके। व्लादिमीर पुतिन को संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करने, यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का सम्मान करने के लिए कहें। 

इसे भी पढ़ें: China-Russia समुद्र से लेकर आसमान तक एकसाथ आए, NATO की चेतावनी के बाद साउथ चाइना सी में अभ्यास कर दिया चैलेंज

भारत-रूस संबंधों को लेकर अमेरिकी अधिकारी चिंतित

भारत और रूस के बीच संबंधों पर नए सिरे से पश्चिमी फोकस तब आया जब पीएम मोदी ने रूस में पुतिन से मुलाकात की, यह पांच साल में उनकी पहली यात्रा थी, जहां उन्होंने 22वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में भाग लिया। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान युद्ध के मैदान पर संभव नहीं है और बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं होती है। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यूक्रेन पर मॉस्को के आक्रमण के बाद से अमेरिका और रूस के बीच संबंध सबसे निचले स्तर पर आ गए हैं।

प्रमुख खबरें

Rolls-Royce विवाद में Maithili Thakur के समर्थन में उतरीं BJP सांसद Kangana Ranaut

चोट से Asian Games से चूके Neeraj Chopra, बोले- झटके को स्वीकार कर वापसी पर ध्यान देना जरूरी

Team India के खिलाफ T20I मैच से Japan में Cricket को मिलेगा बढ़ावा: JCA COO Alan Curr

Iran ने अमेरिका के सामने रखीं 7 शर्तें, अब Trump के जवाब का इंतजार