न्यूजीलैंड में प्रधानमंत्री ने दी ऐसी कौन सी गारंटी? मोदी-मोदी से गूंज उठा पूरा ऑडिटोरियम

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन, न्यूज़ीलैंड सरकार के सदस्यों और लेबर पार्टी के सदस्यों को बधाई देता हूँ। उनकी मौजूदगी भारत-न्यूज़ीलैंड संबंधों के लिए दोनों पार्टियों के मज़बूत समर्थन को दर्शाती है। यह कीवी-भारतीय समुदाय की शानदार उपलब्धियों का भी प्रमाण है। हर युग में  हर दौर में भारत ने खुद को ट्रांसफॉर्म किया है और इसका कारण है हमारी सीखने की ललक। भारत सबसे सीखता है। हमारे लिए सामने वाले देश की जनसंख्या नहीं, जनकल्याण की भावना मायने रखती है और इसलिए हमने न्यूजीलैंड से भी बहुत कुछ सीखा है। न्यूजीलैंड दुनिया का वो देश है, जिसने सबसे पहले महिलाओं को वोटिंग का राइट दिया था।  आज हम देखते हैं कि न्यूजीलैंड की सोसाइटी में महिलाएं बहुत बड़े पैमाने पर कंट्रीब्यूट कर रही हैं।  भारत भी आज महिलाओं के नेतृत्व में विकास के मंत्र के साथ महिलाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोल रहा है।

इसे भी पढ़ें: मोदी के 3 सेकेंड और फिर जली इतनी फ्लैश लाइट, कुर्सी छोड़ खड़ी हुई भीड़

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के किसी प्रधानमंत्री को न्यूजीलैंड आने में 40 साल लग गए। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि ये मोदी की गारंटी है। पीएम मोदी के ऐसा कहते ही पूरा ऑडिटोरियम मोदी मोदी के नारों से गूंज उठा। 

प्रमुख खबरें

NDRF DIG मोहसिन शाहिदी ने Delhi Half Marathon में दर्ज की 218वीं दौड़

Gwalior Accident पर सीएम मोहन यादव का सख्त एक्शन, 8 पुलिसकर्मी निलंबित

Mirzapur के Vindhyachal Dham समेत तीन मंदिरों में 1.84 करोड़ श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

क्रांति के लिए एकदम बेहतरीन जगह... France Protest पर Donald Trump का तंज