6 महीने की ट्रेनिंग वाले अग्निवीरों का सामना चीनी सैनिकों से हो जाए तो क्या होगा? चली जाएगी जान, महाराष्ट्र में राहुल ने दिया बयान

By अभिनय आकाश | Mar 13, 2024

महाराष्ट्र के धुले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस 'नारी न्याय' के अपने लक्ष्य को घर-घर तक लेकर जाएगी और देश की आधी आबादी को उनका पूरा हक दिलाएगी। महाराष्ट्र के दोंडाइचा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि चीनी सेना के जवानों को 3-4 साल तक आधुनिक हथियार चलाने की ट्रेनिंग मिलती है। अगर हमारे अग्निवीरों को, जिन्हें छह महीने की ट्रेनिंग दी जाती है, चीनी सैनिकों का सामना करना पड़ जाए तो क्या आप सोच सकते हैं कि तब क्या होगा? हमारा अग्निवीर बिना प्रशिक्षण के जाकर अपनी जान दे देगा लेकिन फिर भी उसे शहीद का दर्जा नहीं मिलेगा।

प्रमुख खबरें

Iran US Conflict | तीन तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमले के बाद भड़का ईरान, Strait of Hormuz में वर्जित क्षेत्र घोषित करने की तैयारी

Rupee vs Dollar: अंतरबैंक बाजार में 4 पैसे मजबूत होकर 94.39 पर पहुंचा रुपया

Kerala में गर्मी बढ़ने से बिजली संकट, KSEB ने शाम को कटौती की चेतावनी दी

Nepal Flood: बाढ़ त्रासदी के 13वें दिन मनाया गया National Mourning Day, 1340 से अधिक मृतकों को श्रद्धांजलि