'मणिुपर में जो हुआ वह शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण', BJP बोली- संवेदनशील मुद्दों पर राजनीति करती है कांग्रेस

By अंकित सिंह | Jul 20, 2023

मणिपुर से एक वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक बवाल जबरदस्त तरीके से जारी है। इसकी गूंज आज संसद में भी देखी गई। हालांकि, प्रधानमंत्री ने वायरल वीडियो को लेकर अपना विरोध जाहिर किया और कड़ी कार्रवाई का भरोसा भी दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल पूरे मामले को लेकर भाजपा पर हमलावर हैं। इन सबके बीच भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है। भाजपा ने साफ तौर पर कहा है कि संवेदनशील मुद्दों पर कांग्रेस सिर्फ राजनीति करना जानती है। भाजपा प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। लेकिन विपक्षी मामला तो उठाते हैं लेकिन चर्चा को तैयार नहीं होते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Manipur Video पर प्रियंका चतुर्वेदी ने Smriti Irani को घेरा, बताया अक्षम मंत्री, इस्तीफे की मांग की

बहस से भाग जाती है कांग्रेस 

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में हम इस पर बहस चाहते थे, क्योंकि ये हमारे लिए गंभीर विषय है। मोदी सरकार देश की बहन-बेटियों की इज्जत के बारे में बहुत ही गंभीर और संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि भाजपा, कांग्रेस से पूछना चाहती है कि आप चाहते क्या हैं? संसद में सार्थक बहस चाहते हैं या रूल पर अपना EGO (इगो) चाहते हैं? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले हर सदन से पहले एक गुब्बारा छोड़ते हैं और फिर बहस से भाग जाते हैं। आप सभी को याद होगा...वो पेगासस की बात लेकर आए थे, सरकार की ओर से जवाब दिया गया, कहा-सुप्रीम कोर्ट से इन्क्वायरी होनी चाहिए और जब इन्क्वायरी हुई तो राहुल गांधी ने अपना ही फोन नहीं दिया। कांग्रेस के इन कुकृत्यों को याद किया जाना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें