PM मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को मनीष तिवारी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले- HC के मौजूदा न्यायाधीश से करानी चाहिए जांच

By अनुराग गुप्ता | Jan 06, 2022

नयी दिल्ली। पंजाब दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बुधवार को चूक का मामला सामने आया है। जिसे कांग्रेस के वर‍िष्‍ठ नेता और सांसद मनीष तिवारी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हाईकोर्ट के मौजूद न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की। हालांकि पंजाब सरकार ने सुरक्षा में हुई चूक की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन किया है। जिसमें न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) मेहताब सिंह गिल, प्रमुख सचिव और न्यायमूर्ति अनुराग वर्मा शामिल हैं, जो 3 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद उपजे विवाद को देखते हुए कांग्रेस सांसद ने हाईकोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें: खुली पंजाब सरकार के दावों की पोल, ADGP लॉ एंड ऑर्डर ने जारी किया था पुलिस को अलर्ट 

PM की सुरक्षा में हुई चूक ?पंजाब दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी के सड़क मार्ग को बुधवार को कुछ प्रदर्शनकारियों ने अवरुद्ध कर दिया, जहां से उन्हें गुजरना था। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी के काफिले को करीब 20 मिनट तक एक फ्लाईओवर में रुकना पड़ा। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने वापस बठिंडा लौटने का निर्णय किया। बठ़िडा हवाईअड्डे के अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर लौटने पर प्रधानमंत्री मोदी ने वहां के अधिकारियों से कहा, अपने मुख्यमंत्री को धन्यवाद कहना कि मैं बठिंडा हवाई अड्डे तक जिंदा लौट पाया।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच