रात भर चेहरे पर बेसन लगाने से क्या होता है? जानें एक्सपर्ट की राय

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 23, 2024

हर किचन में बेसन का प्रोयग खाने के लिए किया जाता है, लेकिन कई बार इसका इस्तेमाल ब्यूटी के लिए भी किया जाता है। स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है बेसन। त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए बेसन का प्रयोग किया जाता है। कई कॉस्मेटिक कंपानियां अपने प्रोडक्ट में बेसन का प्रयोग करती है। स्किन के लिए बेसन बेहद फायदेमंद होता है। यदि आप रात भर में बेसन लगाते हैं , तो जान लें यह सही है या गलत।

अगर आप भी चेहरे पर रंगत लाने के लिए बेसन लगाते हैं, तो जानें कितना सही है। यदि आप रात को बेसन लगाते हैं तो स्किन संबंधित कई समस्याएं दूर रहती है। त्वचा की रंगत में सुधार करता है।  दाग-धब्बे को दूर करता है। इसके साथ ही मुंहासे के छुटकारा भी पाया जाता है। अगर आप भी रात भर बेसन लगाकर सोते हैं, तो जान लें कितनी ठीक है।

चेहरे पर रातभर बेसन लगाने के फायदे

- दरअसल, चेहरे पर रात भर बेसन लगाने से ऑयल कंट्रोल रहता है। बेसन लगाने से त्वचा से अतिरिक्त तेल निकल जाता है। इससे आपकी ऑयली स्किन से छुटकारा मिल जाता है।

- वहीं, यह कील-मुंहासे को दूर करता है। यदि आप भी चेहरे पर मौजूद एक्ने या मुंहासे से परेशान हैं तो बेसन लगाना सबसे बढ़िया होता है।

- चेहरे पर रातभर बेसन लगाकर रखने से त्वचा एक्सफोलिए होती है। बेसन डेड स्किन सेल्स को रिमूव करता है।

- यदि आप चेहरे पर रात को बेसन लगाते हैं तो इससे चेहरे का ग्लो बढ़ेगा। इससे त्वचा की रंगत बढ़ेगी। इसके साथ ही दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिल सकता है।

कैसे लगाएं बेसन

- चेहरे पर बेसन लगाने के लिए 2-3 चम्मच बेसन लें।

- फिर पानी या गुलाब जल मिलाएं।

- आप इसमें चुटकी भर हल्दी भी मिला सकते हैं।

- फिर आप इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और बाद में चेहरे को अच्छे से धो लें।

प्रमुख खबरें

दल बदलते ही Sandeep Pathak पर Action? BJP बोली- यह Kejriwal-Mann की बदले की कार्रवाई है

CBFC के पूर्व प्रमुख Prasoon Joshi को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने Prasar Bharati के नए Chairman

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ का किया शुभारंभ

Maoist ठिकाना रिकवर करने गए थे जवान, Kanker में IED ब्लास्ट ने ली 4 वीरों की जान