Skip Dinner Side Effects: रात को भोजन न खाने से क्या होता है? जानें

By दिव्यांशी भदौरिया | Mar 20, 2024

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए खाना बहुत ही जरुरी होता है। भोजन हमारे शरीर को पोषक तत्व प्रदान करता है। वहीं खाना खाने से हमे काफी एनर्जी प्राप्त होती है। हालांकि कई लोग रात को भोजन स्किप कर देते हैं। आइए आपको एक्सपर्ट के मुताबिक बताते हैं कि ऐसा करना कितना सही है या गलत। अगर आप रात को खाना नहीं खाते तो इसका असर हमारी बॉडी पर होता है। इस वजह से शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है।

खुद को कमजोरी महसूस होना

फूड हमारे शरीर को पर्याप्त पोषण और ताकत देने में मदद करता है। रात को अगर आप खाना नहीं खाएंगे तो शरीर में वीकनेस होने लगती है।

कैलोरी इनटेक कम होता है

वेटलॉस के चक्कर में कई बार लोग रात का खाना नहीं खाते हैं। इस वजह से कैलोरी इनटेक कम हो जाती है।

स्ट्रेस बढ़ता है

रात को खाना नहीं खाने से स्ट्रेस लेवल बढ़ने लगता है। जिस वजह से वजन बढ़ने की समस्या भी देखी जा सकती है।

वजन बढ़ जाता है

रात को समय भोजन न करने से मेटाबॉलिज्म रेट धीमा होने लगता है। इस कारण से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।

स्लीप साइकिल पर प्रभाव

रात को खाना नहीं खाने से सेहत के साथ-साथ नींद को भी प्रभावित करता है। इससे आपकी स्लीप साइकल डिस्टर्ब हो सकती है।

डिनर हल्का जरुर करें

रात को खाना न खाने की जगह आप थोड़ा खाना या फिर हैवी नाश्ता सुबह कर सकते हैं। यह शरीर को स्वस्थ रखेगा। रात को खाना छोड़ना हमारी सेहत के लिए ठीक नहीं होता। 

प्रमुख खबरें

SRH vs LSG: लखनऊ के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने 58 गेंदों में चेज किया 166 रनों का टारगेट, ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की बेहतरीन पारी

Aurangabad और Osmanabad का नाम बदलने पर अदालत के फैसले का मुख्यमंत्री Shinde ने किया स्वागत

तीन साल में पहली बार घरेलू प्रतियोगिता में भाग लेंगे Neeraj Chopra, Bhubaneswar में होगा आयोजन

Israel ने Gaza में मानवीय सहायता पहुंचाने के लिए एक अहम क्रॉसिंग को फिर से खोला