India-Pakistan Conflict | Donald Trump का फिर चौंकाने वाला बयान, 'मैंने शुल्कों के दम पर रुकवाया भारत-पाक युद्ध', खुद को बताया शांतिदूत

By रेनू तिवारी | Oct 07, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इस दावे को दोहराया है कि उन्होंने व्यापारिक धमकियों का इस्तेमाल करके पड़ोसी देशों भारत और पाकिस्तान के बीच शांति समझौता करवाया था। अमेरिकी नेता ने दावा किया कि उनके विवादास्पद टैरिफ ही इस साल की शुरुआत में सशस्त्र संघर्ष के दौरान दो परमाणु संपन्न पड़ोसियों के बीच युद्धविराम समझौते का कारण बने। उन्होंने यह भी कहा कि टैरिफ की वजह से ही अमेरिका शांति का वाहक है, जिससे वाशिंगटन को "सैकड़ों अरब डॉलर" की कमाई भी हो रही है। 

ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं युद्ध रोकने के लिए शुल्क का इस्तेमाल करता हूं। अगर आप भारत और पाकिस्तान को देखें, तो वे युद्ध के लिए तैयार थे। सात विमान मार गिराए गए थे। वे परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं बताना चाहता कि मैंने दरअसल क्या कहा, लेकिन मैंने जो कहा वह बहुत प्रभावी था। उन्होंने संघर्ष रोक दिया और यह शुल्क की वजह से हुआ था। इसका आधार व्यापार था।’’

इसे भी पढ़ें: बच्चों का कातिल कफ सिरप! फैक्ट्री में 350 से ज्यादा नियमों का उल्लंघन, सामने आई दिल दहला देने वाली सच्चाई

 

भारत ने इस मामले में किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप की बात से लगातार इनकार किया है। भारत ने 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले के जवाब में सात मई को पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की शुरुआत की थी। पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे। भारत और पाकिस्तान चार दिन तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद 10 मई को संघर्ष समाप्त करने के लिए एक समझौते पर पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें: UK PM Visit to India | 'तकनीक का भविष्य तय करेगा भारत-ब्रिटेन सहयोग', PM Keir Starmer की यात्रा का मकसद

ता रहा है कि पाकिस्तान के साथ शत्रुता समाप्त करने पर सहमति दोनों सेनाओं के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद में स्पष्ट किया था कि किसी भी देश के नेता ने भारत से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रोकने के लिए नहीं कहा। हालांकि, ट्रंप ने कई बार दोहराया है कि उन्होंने अपने प्रशासन के दूसरे कार्यकाल में अब तक सात युद्ध समाप्त किए हैं, जिनमें भारत और पाकिस्तान का संघर्ष, कंबोडिया और थाईलैंड, कोसोवो और सर्बिया, कांगो और रवांडा, इजराइल और ईरान, मिस्र और इथियोपिया तथा आर्मेनिया और अजरबैजान के युद्ध शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Indian Ambassador Vinay Mohan Kwatra ने अमेरिकी सीनेटर Angela Alsobrooks से ऊर्जा सुरक्षा पर की बात

Trigrahi Yog: कर्क राशि में गुरु मंगल और चंद्रमा की युति से बना Trigrahi Yog चार राशियों के लिए शुभ

Maharajganj में 16 वर्षीय लड़की के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी पकड़े गए

Harsh Sanghvi ने Surat में जनसंपर्क कर जानी समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश