China-Pakistan मिलकर ऐसा क्या कर रहा है, जिससे भारत की बढ़ सकती है टेंशन?

By अभिनय आकाश | Aug 29, 2023

भारत के दो सबसे बड़े दुश्मन चीन और पाकिस्तान की वायु सेनाओं ने संयुक्त हवाई युद्धभ्यास शाहीन 10 शुरू किया है। चीनी रक्षा मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों की जमीनी और वायु सेनाएं संयुक्त वायु रक्षा, संयुक्त जवाबी कार्रवाई और संयुक्त जब्ती और नियंत्रण जैसे विशिष्ट युद्ध परिदृश्यों में संयुक्त प्रशिक्षण आयोजित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं। मंत्रालय ने कहा कि चीन में होने वाले अभ्यास के दौरान दोनों पक्ष लड़ाकू विमानों, प्रारंभिक चेतावनी वाले विमानों और कई अन्य प्रकार के विमानों के साथ-साथ जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और रडार और सिग्नल सैनिकों का उपयोग करेंगे। इसमें कहा गया है कि प्रशिक्षण में चीनी नौसैनिक विमानन इकाइयां भी शामिल होंगी।

इसे भी पढ़ें: Toshakhana Corruption मामले में दोषसिद्धि के खिलाफ Imran Khan की अर्जी पर फैसला आज

चीन और पाकिस्तान की सेनाओं में लगातार सहयोग बढ़ता जा रहा है। दोनों देश मिलकर भारत के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। चीन के सैनिक पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों में देखे गए हैं। इतना ही नहीं चीन के इंजीनियर पाकिस्तानी सेना के लिए बंकर तक सीमा पर तैयार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि दो जिगरी दोस्त चीन और पाकिस्तान की वायु सेनाएं भारत को लक्ष्य करके ये अभ्यास कर रही है।  

प्रमुख खबरें

द्रविड़ भूमि में फैलेगी आग, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री MK स्टालिन ने परिसीमन बिल की कॉपी जलाई | VIDEO

US Sanctions Russia-Iran Oil | अमेरिका ने रूस और ईरान के तेल पर प्रतिबंधों में छूट खत्म की, भारत जैसे खरीदार प्रभावित

पाकिस्तान की सत्ता का सच! Fawad Chaudhry का दावा- मुनीर ही हैं असली बॉस, शहबाज़ को अमेरिका ने किया दरकिनार

China-Iran के सैटेलाइट गठजोड़ का पर्दाफाश! अमेरिकी ठिकानों पर सटीक हमले के लिए बीजिंग ने दी जासूसी आँख!