क्या है China का 'Panda Bond'? Pakistan ने इसके जरिए पहली बार जुटाया 25 करोड़ का फंड

By Neha Mehta | May 15, 2026

पाकिस्तान ने चीन में अपना पहला ‘पांडा बॉन्ड’ जारी करते हुए 25 करोड़ अमेरिकी डॉलर जुटाए और इसके साथ ही उसने चीनी पूंजी बाजार में प्रवेश किया है। पांडा बॉन्ड वह ऋण साधन होता है जो चीनी रेनमिन्बी (आरएमबी) में किसी विदेशी इकाई जैसे संप्रभु सरकार, अंतरराष्ट्रीय संगठन या बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वारा जारी किया जाता है। यह चीन के घरेलू पूंजी बाजार में सीधे बेचा जाता है।

इसे भी पढ़ें: Taliban ने दिया भारत को अफगान-पाक बॉर्डर का ठेका, 46 मिलियन डॉलर की बड़ी डील!

पाकिस्तान को दो मौजूदा ऋण सुविधाओं के तहत अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से 1.3 अरब अमेरिकी डॉलर भी प्राप्त हुए। सलाहकार खुर्रम शहजाद ने कहा कि यह निर्गम केवल वित्तीय लेनदेन से अधिक है, क्योंकि इससे चीन के पूंजी बाजार में पाकिस्तान का प्रवेश हुआ है और पाकिस्तान-चीन वित्तीय सहयोग को मजबूती मिली है। उन्होंने कहा, “ पांडा बॉन्ड की सफलता वैश्विक निवेशकों को यह मजबूत संकेत देती है कि पाकिस्तान की आर्थिक सुधार प्रक्रिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिल रही है। ’’ उन्होंने बताया कि इस निर्गम को एशियाई विकास बैंक और एशियाई अवसंरचना निवेश बैंक का समर्थन प्राप्त है।

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती