400 किमी रेंज, सतह से हवा में मार करने में सक्षम, क्या है भारत का LRSAM, जिससे पस्त हो जाएगी PAK-चीन की हालत

By अभिनय आकाश | Jul 26, 2023

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए इससे बड़ा बढ़ावा क्या हो सकता है, भारत स्वदेशी रूप से तीन-स्तरीय लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (एलआरएसएएम) रक्षा प्रणाली विकसित कर रहा है जो दुश्मन के विमानों और मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम होगी। ये लगभग 400 किमी की दूरी पर दुश्मन के विमानों और मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम होगी। रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया कि तीन-स्तरीय लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली विकसित करने का प्रस्ताव रक्षा मंत्रालय में उन्नत चरण में है और जल्द ही इसे मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: G20 Meeting: अमेरिका के विशेष दूत जॉन केरी भारत की 5 दिवसीय यात्रा पर, चेन्नई में जी20 जलवायु बैठक में लेंगे भाग

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने जमीन-आधारित और युद्धपोत-आधारित दोनों प्रणालियों के लिए वायु रक्षा हथियार विकसित करने के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। डीआरडीओ द्वारा एलआरएसएएम परियोजना शुरू किए जाने के बाद, भारतीय नौसेना ने अपनी स्वदेशी एलआरएसएएम प्रणाली का नाम बदलकर एमआरएसएएम कर दिया। सेना और IAF ने पहले ही इसी तरह की स्वदेशी प्रणाली को MRSAM नाम दिया था। 

प्रमुख खबरें

Delhi में मणिपुरी संगीतकार की मौत का कारण AIIMS Postmortem Report में हुआ स्पष्ट

Vinesh Phogat को Delhi High Court से झटका, चयन ट्रायल में शामिल होने की अर्जी खारिज

Bihar Flood: 14 जिलों में नदियां उफान पर, 44 लाख लोग घिरे

Gonda में सोशल मीडिया विवाद पर बर्तन व्यापारी की हत्या, Police ने 2 आरोपियों को पकड़ा