India Canada Row पर फाइव आइज की प्रतिक्रिया पर क्या है भारत का रिएक्शन, विदेश मंत्रालय ने कही ये बात

By अभिनय आकाश | Oct 17, 2024

फाइव आइज देशों की तरफ से कई तरह के बयान सामने आ रहे हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रूडो सरकार के आरोपों पर विदेश मंत्रालय ने कहा कि कनाडा ने हमारे साथ कोई रिपोर्ट साझा नहीं की है। सितंबर 2023 से कनाडा सरकार ने हमारे साथ कोई जानकारी साझा नहीं की है। कल भी हमारी तरफ से एक बयान जारी किया गया है। कनाडा ने गंभीर आरोप लगाए हैं। लेकिन इन आरोपों को लेकर अब तक कोई भी सबूत पेश करने में नाकाम साबित हुआ है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि कनाडा ने भारत और भारतीय राजनयिकों के खिलाफ जो गंभीर आरोप लगाए हैं, उनके समर्थन में उसने कोई सबूत पेश नहीं किया है। इस लापरवाह व्यवहार से भारत-कनाडा संबंधों को जो नुकसान पहुंचा है, उसकी जिम्मेदारी अकेले प्रधानमंत्री ट्रूडो की होगी।

इसे भी पढ़ें: Trudeau ने PM मोदी पर अब क्या आरोप लगा दिया, G20 की बैठक का जिक्र कर भारत पर अपना एहसान जताया

भारत ने ट्रूडो के आरोपों को बेबुनियाद बनाते हुए इसे खारिज कर दिया था। भारत का कहना है कि दोनों देशों के बीच मुख्य मुद्दा यह है कि कनाडा अपनी धरती से गतिविधियां चला रहे खालिस्तान समर्थक तत्वों को बिना किसी रोक-टोक के पनाह दे रहा है। भारत द्वारा आतंकवादी घोषित किए गए निज्जर की पिछले साल 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

प्रमुख खबरें

Jal Jeevan Mission 2 और VB-G RAM G के बीच तालमेल के लिए 5 प्राथमिकताएं तय

Cristiano Ronaldo के व्यवहार पर Wayne Rooney ने उठाए सवाल, कोच से विवाद को बताया गलत

MIL के वरिष्ठ अधिकारी और SMPP के सीईओ रिश्वत मामले में गिरफ्तार, CBI ने बरामद किए 2.23 करोड़

Allahabad High Court के पंचायत चुनाव आदेश पर सपा-कांग्रेस ने BJP को घेरा