ईरान का 10-पॉइंट काउंटर-प्रपोजल क्या है, होर्मुज से हिजबुल्लाह तक शामिल, ट्रंप हो गए राजी?

By अभिनय आकाश | Apr 07, 2026

डोनाल्ड ट्रंप लगातार तेहरान को धमकी दे रहे हैं कि अगर वह मंगलवार शाम तक होर्मुज जलडमरूमध्य (जो वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का महत्वपूर्ण मार्ग है) को फिर से खोलने का समझौता नहीं करता है, तो इसके भयानक परिणाण होंगे। वहीं दूसरी ओर, मध्यस्थ देश शांति योजना के माध्यम से शत्रुता को समाप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, ऐसा लगता है कि कोई भी देश झुकने को तैयार नहीं है, जिससे इस 39 दिनों के युद्ध में आगे क्या हो सकता है, इस बारे में दुनिया भर में चिंता का माहौल है। 6 अप्रैल को  ईरान ने अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को खारिज कर दिया और पाकिस्तान को अपना जवाब सौंपते हुए 10 सूत्री जवाब भेजा, जिसमें युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने की मांग की गई है।

इसे भी पढ़ें: US प्रेसिडेंट का टर्म पूरा कर वेनेजुएला के राष्ट्रपति बनेंगे ट्रंप? कहा- मैं वहां बहुत पॉपुलर हूं

इस्लामाबाद समझौते’ पर ईरान की क्या प्रतिक्रिया रही?

ईरानी अधिकारियों ने पाकिस्तान के राजनयिक प्रयासों को स्वीकार किया। हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान द्वारा प्रस्तुत शांति प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है। तेहरान ने आगे कहा कि वह अस्थायी युद्धविराम के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा नहीं खोलेगा और प्रस्ताव की समीक्षा के दौरान किसी भी समय सीमा को स्वीकार नहीं करेगा। एक ईरानी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि वाशिंगटन स्थायी युद्धविराम के लिए तैयार नहीं है।

ईरानी राजनयिक मिशन के प्रमुख मोजतबा फरदौसी पोर ने सोमवार को एसोसिएटेड प्रेस से कहा हम केवल युद्धविराम स्वीकार नहीं करेंगे। हम युद्ध की समाप्ति तभी स्वीकार करेंगे जब हमें यह गारंटी दी जाए कि हम पर दोबारा हमला नहीं किया जाएगा। फरदौसी पोर ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरानी और ओमानी अधिकारी जहाजरानी के इस महत्वपूर्ण मार्ग के प्रशासन हेतु एक तंत्र विकसित करने पर काम कर रहे हैं। 

ईरान के जवाबी 10 सूत्री प्रस्ताव में क्या है?

पाकिस्तान के शांति प्रस्ताव को खारिज करते हुए, ईरान ने भी अमेरिका के खिलाफ युद्ध समाप्त करने के लिए अपना 10 सूत्री प्रस्ताव भेजा है। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान के प्रस्ताव में यह गारंटी शामिल है कि देश पर दोबारा हमला नहीं किया जाएगा, लेबनान में हिज़्बुल्लाह के खिलाफ इजरायली हमले बंद किए जाएंगे और सभी प्रतिबंध हटाए जाएंगे। इसके बदले में, ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले महत्वपूर्ण जहाजरानी मार्ग पर लगी नाकाबंदी हटा देगा। ईरान प्रति जहाज लगभग 20 लाख डॉलर का शुल्क भी लगाएगा, जिसे वह जलडमरूमध्य के दूसरी ओर स्थित ओमान के साथ साझा करेगा। योजना के अनुसार, ईरान मुआवजे की मांग करने के बजाय, अमेरिकी और इजरायली हमलों से नष्ट हुए बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण के लिए अपने हिस्से का उपयोग करेगा।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित