क्या है पिकैक्स माउंटेन, ईरान में अब इसके पीछे क्यों पड़े ट्रंप?

By अभिनय आकाश | Sep 05, 2026

ईरान अमेरिका युद्ध एक बार फिर अपने खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब ईरान के उस रहस्यमई पहाड़ को निशाना बनाने की धमकी दी है। जिसके बाद से यह युद्ध और भयंकर हो सकता है। नाम है पिकैक्स माउंटेन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि अमेरिकी सेना इस जगह पर बहुत जल्द हमला कर सकती है। अब सवाल यह है कि आखिर पिकैक्स माउंटेन में ऐसा क्या है कि ट्रंप की नजर अब इस पहाड़ के नीचे बनी सुरंगों पर है? अगर अमेरिका ने पिकक्स माउंटेन पर हमला किया तो क्या ईरान अमेरिका युद्ध एक बार फिर और ज्यादा खतरनाक दौर में पहुंच जाएगा।

इसे भी पढ़ें: तुम हमें यूं भुला न पाओगे...कुवैत-जॉर्डन-बहरीन पर ईरान का भीषण अटैक, ट्रंप करेंगे परमाणु हमला?

अमेरिका और इजराइल की चिंता यहीं से शुरू होती है। इजराइली खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हो सकता है कि ईरान ने हजारों यूरेनियम एनरचमेंट सेंट्रीफ्यूज को इस पहाड़ के नीचे बनी सुरंगों में पहुंचाया हो। अगर यह आकलन सही है तो इसका मतलब बेहद गंभीर है क्योंकि ईरान के प्रमुख परमाणु ठिकाने नताज और फोडो पर जब हमले हुए उसके बाद अगर सेंट्रीफ्यूज या परमाणु उपकरणों को किसी बेहद सुरक्षित भूमिगत जगह पर ले जाया गया तो ईरान अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम को दोबारा खड़ा करने की क्षमता बचाए रखना चाहता है। हालांकि यहां एक बेहद जरूरी बात है।  सेंट्रीफ्यूज मौजूद होने की रिपोर्ट का मतलब यह जरूरी नहीं कि पिकैक्स माउंटेन में पूरी तरह सक्रिय यूरेनियम एनरचमेंट प्लांट चल रहा हो।

इसे भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जंग, IRGC Vs ट्रंप, होने लगी मिसाइलों की बारिश

एक्सपर्ट्स का कहना है कि उपकरणों को हमले से बचाने के लिए वहां शिफ्ट किया गया हो सकता है। अगर अमेरिका के पास दुनिया के सबसे शक्तिशाली बम और हथियार हैं तो फिर पिकैक्स माउंटेन को लेकर इतनी चिंता क्यों है? तो इस टेंशन की वजह है इसकी भूमिगत गहराई। दरअसल पिकैक्स माउंटेन के नीचे सुरंगों को बेहद मजबूत और गहराई में बनाया गया है। यानी ऊपर से बम गिराना और किसी खुले सैन्य ठिकाने को तबाह करना एक बात है।  

प्रमुख खबरें

Harmanpreet Kaur रचेंगी T20I इतिहास, Pakistan के खिलाफ 150वीं बार संभालेंगी टीम इंडिया की कमान

Assam Police का बड़ा एक्शन, फर्जी पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले 330 आरोपी गिरफ्तार

मस्जिद पहले बनी, बाद में कलेक्ट्रेट आया, Saharanpur बुलडोजर कार्रवाई पर Owaisi का तीखा हमला

President Droupadi Murmu ने शिक्षकों से वैज्ञानिक सोच और राष्ट्र सर्वोपरि की भावना जगाने का किया आह्वान