Corona के बढ़ते मामलों के बीच क्या है बिहार की तैयारी, CM Nitish बोले- जांच जारी, लोग भी सतर्क रहें

By अंकित सिंह | Apr 07, 2023

भारत में लगातार कोरोना वायरस के मामले में बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली जैसे राज्यों में मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी कोरोना वायरस को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम इसको लेकर पूरी तैयारी में है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में कोरोना वायरस टेस्ट तेज गति से लगातार जारी है। नीतीश ने कहा कि कोरोना का चक्कर चलता ही रहेगा मगर हम 2020 से ही निरंतर उसमें सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में हम लोग अभी भी जांच करा रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: Covid-19 In India | आ गयी कोरोना वायरस की चौथी लहर! 24 घंटे में आये 5000 से ज्यादा मामले, एक्टिव केस 25 हजार के पार

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक की और राज्यों से सतर्क रहने और कोविड-19 प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों को परखने के लिए कहा। मांडविया ने राज्यों को संक्रमण के अधिक मामलों वाले स्थानों की पहचान करने, जांच बढ़ाने, बुनियादी ढांचा तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्रियों, प्रमुख एवं अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ डिजिटल तौर से आयोजित हुई बैठक में मांडविया ने टीकाकरण में तेजी लाने को भी कहा।

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप