100 लाख करोड़ की प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना क्या है? युवाओं को क्या होगा फायदा

By अभिनय आकाश | Aug 15, 2021

भारत आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। लाल किले की प्रचारी से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक नई सौगात देने का ऐलान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना का एलान किया। पीएम मोदी ने कहा है कि बहुत जल्द गति शक्ति योजना लॉन्च की जाएगी। प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के लिए केंद्र सरकार 100 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना क्या है? इसका लाभ किसे मिलेगा?

क्या है गतिशक्ति योजना?

प्रधानमंत्री मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले से कहा कि पीएम गति शक्ति योजना से लाखों युवाओं के लिए रोजगार लाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा . यह योजना 100 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक की योजना होगी। यह योजना लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करेगी। यह देश का मास्टर प्लान बनेगा जो इंफ्रास्ट्रक्चर की नींव रखेगा। गति शक्ति योजना के तहत देश के स्थानीय निर्माताओं (मैन्यूफैक्चरों) को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिलेगी। इससे भविष्य के नए आर्थिक क्षेत्रों की संभावनाएं भी विकसित होंगी। 

इसे भी पढ़ें: छोटा किसान बने देश की शान, इस लक्ष्य के साथ देश आगे बढ़ेगा: PM मोदी

 इससे क्या लाभ मिलेगा?

देश के विकास के लिए भारत को मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट दोनों बढ़ाने की जरूरत है। ये सरकारी योजना मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देगी और विदेशो में इसके निर्यात को भी बढ़ाएगीं, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे। 

प्रमुख खबरें

ब्राजील के U20 Football मैच में हिंसक झड़प, Referee ने दिखाए 51 Red Card

Kalpataru Projects का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 23 प्रतिशत बढ़ा, 292 करोड़ रुपये रहा

IPL 2027 नीलामी से पहले CSK और SRH के बीच चार खिलाड़ियों की ट्रेड

IPL 2027 से पहले CSK और SRH के बीच ट्रेड, Liam Livingstone टीम में शामिल