ट्रंप और नए पोप का क्या है कनेक्शन? PM मोदी ने कही ये बात

By अभिनय आकाश | May 09, 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैथोलिक समुदाय को कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट के नए पोप के रूप में चुने जाने पर बधाई दी। कैथोलिक चर्च के 2,000 साल के इतिहास में कार्डिनल रॉबर्ट प्रीवोस्ट पहले अमेरिकी पोप चुने गए हैं। 69 वर्षीय प्रीवोस्ट ने लियो XIV नाम अपनाया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैं भारत के लोगों की ओर से परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। कैथोलिक चर्च का उनका नेतृत्व शांति, सद्भाव, एकजुटता और सेवा के आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए बहूत महत्वपूर्ण क्षण में आया है। भारत हमारे साझा मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए होली सी के साथ निरंतर संवाद और जुड़ाव के लिए प्रतिबद्ध है। 

इसे भी पढ़ें: Papal conclave: सीक्रेट मीटिंग में होगा पोप का चुनाव, काला और सफेद धुआं तय करता है पवित्र आत्मा का फैसला

ट्रंप ने पोप फ्रांसिस के निधन के बाद आधिकारिक शोक के दौरान अपनी एक कृत्रिम मेधा (एआई) से बनाई गई तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह पोप की पोशाक में दिख रहे थे। ट्रंप के इस कृत्य से वेटिकन में हलचल मच गई और इटली के पूर्व प्रधानमंत्री रोमानो प्रोडी ने इसे आस्था के मामलों में अनुचित राजनीतिक हस्तक्षेप बताया था। पिछले महीने ‘यूएस कॉन्फ्रेंस ऑफ कैथोलिक बिशप्स’ ने शरणार्थियों और प्रवासी बच्चों की सेवा के लिए अमेरिकी सरकार के साथ 50 वर्षों से जारी साझेदारी को समाप्त कर दिया। यह निर्णय ट्रंप प्रशासन द्वारा अचानक वित्तीय सहायता रोकने के बाद लिया गया। पोप लियो के अधिकतर सोशल मीडिया पोस्ट कैथोलिक चर्च और उसके पहलुओं से संबंधित होते हैं। वह बहुत कम अपनी व्यक्तिगत राय देते हैं, लेकिन अपनी ‘टाइमलाइन’ पर कई बार उन्होंने उन नीतियों की आलोचना की है, जो अमेरिका में प्रवासियों और शरणार्थियों के प्रवेश को सीमित करती हैं। 

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal