Prabhasakshi Exclusive: Russia-Ukraine War में अब क्या ताजा हालात हैं?

By नीरज कुमार दुबे | Jan 30, 2025

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में इस सप्ताह हमने ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) से जानना चाहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध में ताजा अपडेट क्या है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को "नाजायज़" बताते हुए उनके साथ किसी भी बातचीत से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसा तब हुआ जब रूसी सेना ने खार्किव क्षेत्र के एक अन्य प्रमुख शहर पर नियंत्रण कर लिया। उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह के दौरान यूक्रेन के 1,000 किलोमीटर के भीतर किये गये लगभग आधे रूसी हमले पूर्व में पोक्रोव्स्क शहर पर केंद्रित रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस शहर को डोनेट्स्क क्षेत्र में यूक्रेन के हाथों में छोड़े गए सबसे भारी किलेबंद क्षेत्रों का प्रवेश द्वार माना जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते यूक्रेनी कमांडरों ने बताया था कि शहर पर कब्जा करने के लिए बड़ी संख्या में रूसी सेनाएं वहां एकत्र हो रही थीं। उन्होंने कहा कि पोक्रोव्स्क में लड़ रहे यूक्रेनी नेशनल गार्ड इकाइयों के प्रवक्ता मैक्सीम बाकुलिन ने बताया कि दुश्मन चौबीसों घंटे आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि 68वीं जैगर ब्रिगेड से जुड़े एक यूएवी प्लाटून के कमांडर ने बताया है कि रूसी सेना कभी-कभी एक ही स्थान पर हमला करने के लिए 30 यूएवी तक भेज रही थी।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: India-China Relation में वाकई सुधार आ रहा है या Dragon दिखा कुछ और रहा है और कर कुछ और रहा है

ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा है कि रूस ने पिछले सप्ताह में 1,250 ग्लाइड बम गिराए थे। उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेनी अग्रिम मोर्चों पर ग्लाइड बमों का उपयोग करता है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसने एक बड़े यूक्रेनी ड्रोन हमले को विफल कर दिया है। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर, अमेरिकी सैन्य सहायता बाधित होने की आशंका के बीच जेलेंस्की यूरोपीय सहायता पाने के लिए उधर की दौड़ लगा रहे हैं और इधर रूस आगे बढ़ता जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत