Prabhasakshi Exclusive: Israel-Hamas संघर्ष के ताजा हालात क्या हैं? क्या अंतरराष्ट्रीय दबाव के आगे झुकेगा इजराइल?

By नीरज कुमार दुबे | Jan 05, 2024

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में इस सप्ताह हमने ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) से जानना चाहा कि इजराइल-हमास संघर्ष के ताजा हालात क्या हैं? हमने जानना चाहा कि क्या जिस तरह हमास के आतंकियों का सफाया हो रहा है उसको देखते हुए संघर्षविराम की कोई उम्मीद आपको नजर आती है? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि इजराइल जिस तरह हमास को खत्म करने के जुनून में गाजा में मानवता के खिलाफ काम कर रहा है उसको देखते हुए पूरी दुनिया में उसके प्रति नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इजराइल के समर्थन में जो देश शुरू में खड़े भी थे अब उनके सुर भी धीमे पड़ गये हैं क्योंकि जिस तरह गाजा में जानमाल की बर्बादी हो रही है वह एक बड़ी त्रासदी है। उन्होंने कहा कि हमास के बड़े कमांडरों को जिस तरह लगातार खत्म किया जा रहा है उससे ईरान भी अपनी रणनीति बदल रहा है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: कौन हैं Houthis विद्रोही? कहां से आता है इनके पास इतना पैसा? क्यों यह Red Sea में जहाजों पर हमले कर रहे हैं?

ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि रक्षा मंत्री गैलेंट के कार्यालय ने एक बयान में कहा, "गाजा पट्टी के उत्तरी क्षेत्र में हम युद्ध दृष्टिकोण में बदलाव करेंगे।" उन्होंने कहा कि इस बयान ने युद्ध के अगले चरणों के लिए गैलेंट के दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करने वाले मार्गदर्शक सिद्धांतों को रेखांकित किया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन में छापेमारी, सुरंगों को ध्वस्त करना, हवाई और जमीनी हमले और विशेष बलों के ऑपरेशन शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि घिरे हुए इलाके के दक्षिण में जहां गाजा की 2.3 मिलियन आबादी का अधिकांश हिस्सा अब रह रहा है, वहां लोग तंबू और अन्य अस्थायी आश्रयों में रह रहे हैं, वहां भी हमास नेताओं को खत्म करने और इजरायली बंधकों को बचाने के लिए ऑपरेशन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इजराइली रक्षा मंत्री के कार्यालय से जारी बयान में साफ कहा गया है कि अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक जरूरी समझा जाएगा, इससे आप समझ सकते हैं कि संघर्षविराम की कोई संभावना नहीं है।

प्रमुख खबरें

NTA Big Decision: तीन विषयों की UGC-NET परीक्षा 9-10 सितंबर को दोबारा होगी, अभ्यर्थियों को नहीं देनी होगी Extra Fees

Steve Smith ने 42 टेस्ट पहले ही तोड़ा Joe Root का दबदबा, मगर Bangladesh के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया पर हार का साया

E20 Petrol से कम Mileage की शिकायतों पर सरकार की सफाई, कहा- Driving Style और Maintenance भी है अहम कारण

Classic 350 Gorkha Edition के साथ Royal Enfield का नया दांव, 18 August को खुलेगा इस दमदार Bike की कीमत का राज