यूक्रेन में फंसी UP की छात्रा की क्या है सच्चाई ? हरदोई प्रशासन ने जांच के दिए आदेश !

By अनुराग गुप्ता | Mar 02, 2022

नयी दिल्ली। यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा है। इसी बीच यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए केंद्र सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है और बहुत से छात्रों को वापस भी लाया गया है। ऐसे में यूक्रेन में फंसी उत्तर प्रदेश की एक छात्रा का वीडियो सामने आया, जो वहां पर मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं और हरदोई की प्रधान हैं। 

इसे भी पढ़ें: रूसी सेना के साथ जारी युद्ध के बीच बोले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, इतिहास को मिटाने की कोशिश कर रहा रूस 

कौन हैं हरदोई की प्रधान ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरदोई की प्रधान का नाम वैशाली है और वह यूक्रेन के खारकीव के एक विश्वविद्यालय से मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। उन्होंने पंचायत चुनाव में जीत दर्ज की थी। उनके पिता समाजवादी पार्टी से ताल्लुक रखते हैं और ब्लाक प्रमुख पद पर रह चुके हैं। वैशाली के पिता का नाम महेंद्र यादव बताया जा रहा है।

वहीं महेंद्र यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर वैशाली यादव की गिरफ्तारी की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि यह विपक्षियों की साजिश है। मेरी बेटी अभी भी यूक्रेन में ही फंसी हुई है।  

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र