क्या होती है यूनानी कपिंग थेरेपी? कैसे है माइग्रेन, लकवा समेत कई बीमारियों में प्रभावी

By प्रिया मिश्रा | Nov 08, 2021

आजकल की बदलती जीवनशैली और खानपान के कारण कई तरह की बीमारियाँ बहुत आम हो गई हैं। बुजुर्ग ही नहीं, युवा वर्ग के लोग भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त हो रहे हैं। ऐसे में यूनानी चिकित्सा की कपिंग थेरेपी कई तरह के रोगों के इलाज में कारगर है। यह थैरेपी हजारों वर्ष पुरानी यूनानी चिकित्सा पद्धति है। इसे अरबी में हिजामा, अंग्रेजी में कपिंग, मिस्र में इलाज बिल कर्न व भारत में रक्त मोक्षण के नाम से जाना जाता है। यूनानी कपिंग थैरेपी में में त्वचा पर एक वैक्युम कप लगाया जाता है जो त्वचा को अंदर की ओर खींचता है। इससे शरीर से दूषित खून इकट्ठा हो जाता है, जिसे निकालकर बीमारी को दूर किया जाता है।


कपिंग थेरेपी 2 प्रकार की होती है -

ड्राई कपिंग 

इस प्रक्रिया में गर्म कप या पंप लगे हुए पंप को सीधे प्रभावित हिस्से पर लगाया जाता है। गर्मी या पंप द्वारा बनाए वैक्यूम से त्वचा को ऊपर उठाया जाता है। 

वेट कपिंग 

इस प्रकिया में ड्राई कपिंग की तरह सक्शन बनाया जाता है लेकिन लाल धब्बों को लाने के लिए 3 मिनट के बाद इस कप को हटा दिया जाता है। शरीर से दूषित रक्त को निकालने के लिए इस पैच पर छोटे चीरे लगाए जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: निरोगी रहना है तो रोजाना सुबह खाली पेट भिगोकर खाएँ ये 5 चीज़ें

इन बीमारियों में प्रभावी

यूनानी कपिंग थैरेपी के जरिए माइग्रेन, जॉइंट पेन, कमर दर्द, स्लिप डिस्क, सर्वाइकल डिस्क, पैरों में सूजन, सुन्ना होना और झनझनाहट, हर प्रकार का दर्द, सायटिका, चर्मरोग, स्पॉन्डिलाइटिस, किडनी, हृदय रोग, लकवा, मिर्गी, गर्भाशय व हार्मोनल विकार, अस्थमा, साइनुसाइटिस, मधुमेह, मोटापा, थायरॉइड की समस्या, पेट के रोग, चेहरे पर दाने व दाग धब्बे और गंजेपन जैसी समस्याओं का इलाज संभव है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

आज रात एक पूरी सभ्यता का हो जाएगा अंत, ट्रंप अब ईरान में वही करेंगे जिसका पूरी दुनिया को था डर?

Assam में सरकार बनते ही पहली Cabinet में UCC, Amit Shah बोले- चार शादी अब नहीं चलेगी

Mumbai vs Rajasthan: गुवाहाटी में हाई-वोल्टेज टक्कर, Points Table में टॉप पर पहुंचने की जंग।

Global Market में Maruti eVitara का दमदार प्रदर्शन, ANCAP क्रैश टेस्ट में मिली 4-Star रेटिंग