'उपद्रव के पीछे लगी है पूरी मशीनरी', संजय जायसवाल ने पुलिस प्रशासन पर उठाए सवाल, बोले- जो हिंदुस्तान में नहीं हो रहा वह बिहार में हो रहा

By अनुराग गुप्ता | Jun 18, 2022

पटना। केंद्र सरकार की नई 'अग्निपथ योजना' को लेकर हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा के 3 दफ्तरों में प्रदर्शनकारियों ने आगजनी की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने मधेपुरा का जिक्र करते हुए कहा कि 300 पुलिसकर्मी मूकदर्शक बनकर देखते रहे। दरअसल, अग्निपथ योजना को लेकर बिहार में जमकर बवाल हो रहा है। उपद्रवियों ने जमकर आगजनी और पथराव किया है। 

इसे भी पढ़ें: बिहार में उपद्रवियों के बवाल को लेकर रेलवे का बड़ा ऐलान, सुबह 4 बजे से रात 8 बजे तक नहीं चलेगी ट्रेन 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि विरोध करने का हक किसी को भी है। विरोध करने में कोई बुराई नहीं है, हम सभी अलग-अलग दल के हैं। लेकिन इस तरह से प्रशासन के द्वारा व्यक्तियों को निशाना बनाया, एक खास पार्टी के दफ्तरों को जलाना, मधेपुरा में जो कुछ हुआ क्या कार्रवाई हुई ? 300 पुलिस दर्शक बनकर बैठी हुई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस पर क्या कार्रवाई हो रही है ? हम सभी लोग शासन का हिस्सा हैं। इस तरह से जो कहीं हिन्दुस्तान में नहीं हो रहा है वो बिहार में हो रहा है। यह बहुत गलत है। मैं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर इसका विरोध करता हूं और इस तरह की घटनाओं अलग हर हालत में नहीं रोकी गई तो यह किसी के लिए भी अच्छा नहीं होगा।

इसी बीच उन्होंने कहा कि यह छात्रों के द्वारा नहीं हो रहा है बल्कि इसके पीछे पूरी मशीनरी है। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ी साजिश है। तीन दिनों से प्रशासन की भूमिका भी अच्छी नहीं रही है। कल तक हमने नहीं सुना कि पुलिसवालों ने लाठीचार्ज किया हो या टियर गैस का इस्तेमाल किया गया हो। उन्होंने कहा कि प्रशासन की स्थिति भी कल तक दयनीय रही है। 

इसे भी पढ़ें: अग्निपथ योजना: बिहार में आज भी जारी है बवाल, उपमुख्यमंत्री ने विपक्ष पर ऐसे साधा निशाना 

मधेपुरा में क्या कुछ हुआ ?

अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने शुक्रवार को मधेपुरा में भाजपा के दफ्तर में तोड़फोड़ की और फिर परिसर को आग के हवाले कर दिया। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने नवादा में भाजपा कार्यालय को निशाना बनाया था और उसमें भी आग लगा दी थी। प्रदेश में उपद्रवियों ने हिंसक प्रदर्शन किए और आगजनी की। जिसको लेकर भाजपा ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर