Bangladesh ने भारत से कर दी ये कैसी मांग, क्या शेख हसीना को किया जाएगा गिरफ्तार?

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2024

जान को खतरे के बीच शेख हसीना बांग्लादेश छोड़ भारत तो आ गईं। शेख हसीना ने अब तक भारत नहीं छोड़ा है। खबरे थी कि शेख हसीना बांग्लादेश से लंदन जाएंगी। इसके लिए उन्होंने सबसे पहले भारत आना चुना। भारत आने के बाद शेख हसीना अभी तक यहां से नहीं गई हैं। वहीं अब शेख हसीना को भारत से बांग्लादेश भेजने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन की तरफ से ये बड़ी मांग की गई है। शेख हसीना को गिरफ्तार कर ढाका भेजने की बात कही गई है। इसके साथ ही हसीना की बहन शेख रिहाना को भी ढाका भेजने की मांग की गई है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर-पूर्वी के उग्रवादियों की घाटी न बन जाए बांग्लादेश, CM हिमंता ने कहा- नई सरकार से भारत की होगी बात

बांग्लादेश की स्थिति खुद ही इतनी खराब हो चुकी है कि अगर अतंरिम सरकार बन भी जाती हैं तो जैसी तस्वीरें आ रही हैं हिंदुओं पर वार करने के साथ ही 25 से ज्यादा आवामी लीग के नेताओं की हत्या की जा रही है। मीडिया हाउस को निशाना बनाया गया। हिंसा की खबरें दिखाने वाले पत्रकारों को मारा गया। बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शन में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 440 हो गई। स्थानीय मीडिया में आई खबरों के मुताबिक शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से सोमवार को इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद हुई हिंसा की घटनाओं में 100 से ज्यादा की मौत हुई है। हिंसा प्रभावित देश में सेना स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है। 

प्रमुख खबरें

Singapore के गांधी स्मारक सभागार में भारतीय समुदाय ने बापू को दी श्रद्धांजलि

UP Congress प्रमुख बनते ही Aradhana Mishra Mona ने 2027 चुनाव पर साधा निशाना

Kurash खिलाड़ी Yash Kumar Chauhan प्रतिबंधित दवाओं के सेवन में दोषी, अस्थायी रूप से निलंबित

Kumkum Mohad ने तीरंदाजी में रचा इतिहास, Olympic quota हासिल कर फाइनल में पहुंचीं