Jan Gan Man: बाबर की बर्बरता पर भारी पड़ेगी योगी की प्रतिबद्धता, Sambhal के Lord Shiva Temple के कपाट खुलवा कर क्या संदेश दिया गया है?

By नीरज कुमार दुबे | Dec 17, 2024

दशकों तक अंधेरे में रहे संभल के श्री कार्तिक महादेव मंदिर (भस्म शंकर मंदिर) में इस समय उजाला ही उजाला दिखाई दे रहा है। यह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इच्छाशक्ति का ही कमाल है कि जिस मंदिर के कपाट दशकों तक बंद रखे गये, जिस मंदिर को गुमनामी के अंधेरे में धकेल दिया गया, जिस मंदिर की मूर्तियों को कुएं में फेंक दिया गया, उस मंदिर के कपाट भी खोले गये, मूर्तियों को सम्मान सहित यथास्थान पर रखा गया और अब वहां पूजन-दर्शन भी प्रारम्भ हो गया है। आज मंगलवार को बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से आए भक्तों ने इस मंदिर में हनुमानजी की पूजा-अर्चना की। जिस तरह से दूर दराज से श्रद्धालु इस मंदिर में रोजाना पूजा करने पहुँच रहे हैं वह दर्शाता है कि 500 साल पुराने इस मंदिर के कपाट 46 साल बाद फिर से खोले जाने से सनातनी कितने खुश हैं।

दूसरी ओर, इस मंदिर को फिर से खोले जाने पर देश भर से लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संभल के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं। उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता और भारत के पीआईएल मैन के रूप में विख्यात श्री अश्विनी उपाध्याय ने इस मंदिर को फिर से खोले जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रकरण बंटेंगे नहीं तो कटेंगे नहीं की सर्वोत्तम मिसाल है।

प्रमुख खबरें

असम चुनाव में EVM की विश्वसनीयता पर PIL की स्वीकार्यता पर Gauhati HC में सुनवाई

RSS Chief Mohan Bhagwat बोले: भेदभाव न करना ही भारत की धर्मनिरपेक्षता की असली परंपरा

बाढ़ पीड़ितों की अनदेखी कर BJP मना रही PM Modi का जन्मदिन, Akhilesh Yadav ने साधा निशाना

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ