Nijjar की हत्या को लेकर कनाडा ने अब क्या नया कह दिया? भारत की क्षेत्रीय अखंडता का...

By अभिनय आकाश | Oct 07, 2024

कनाडाई सरकार ने कहा है कि वो अभी भी खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा की जा रही जांच के नतीजों का इंतजार कर रही है। कनाडा की तरफ से यह स्पष्टीकरण पिछले साल 18 सितंबर को हाउस ऑफ कॉमन्स में कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारतीय एजेंटों और निज्जर की हत्या के बीच संभावित संबंध के विश्वसनीय आरोप वाले बयान के एक साल बाद कनाडा की तरफ से ये स्टैंड देखने को मिा है। उस बयान के कारण द्विपक्षीय संबंधों में खटास आ गई।  भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक, हरदीप सिंह निज्जर भी एक कनाडाई नागरिक था।

इसे भी पढ़ें: President Mohamed Muizzu India Visit: PM से हुई द्विपक्षीय बात, अब राष्ट्रपति मुइज्जू ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात

राष्ट्रपति ट्रूडो ने कहा था कि भारत के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा और कनाडाई लोगों की सुरक्षा और कानून के शासन से जुड़े कुछ बहुत गंभीर मुद्दों पर बातचीत फिर से शुरू हो सकती है। पिछले साल, भारत ने जस्टिन ट्रूडो के आरोपों को बेतुका बताते हुए खारिज कर दिया था और कनाडा को खालिस्तान समर्थक सिखों का केंद्र बनने पर चिंता भी जताई थी। हालांकि कनाडा ने इसे स्वीकार नहीं किया था।

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से

प्रमुख खबरें

ओडिशा के नए राज्यपाल Braj Mohan Ram के कथित बयान पर BJD और कांग्रेस ने जताई आपत्ति

IDBI Bank हिस्सेदारी बिक्री पर Nirmala Sitharaman का Akhilesh Yadav पर पलटवार, संप्रग दौर की दिलाई याद

MCD के सर्वे में दिल्ली के 81 मकान मिले खतरनाक, 553 इमारतों की मरम्मत कराने की सलाह

चौथे T20I में West Indies ने भारत को 24 रन से हराया, सीरीज में 2-2 की बराबरी