भारत-चीन का नाम लेकर ट्रंप ने अब दे दी कौन सी नई धमकी! टैरिफ पर आर-पार की तैयारी में अमेरिका

By अभिनय आकाश | Jan 29, 2025

एक टैरिफ का दरिया है और उसमें ट्रंप से पार पाना है। शायरी में कही गई बातों आपको जितनी गंभीर लगी उससे कहीं अधिक ये मामला गंभीर है। अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद ट्रंप ने दुनिया के आगे चुनौतियों का पहाड़ खड़ा करने का फैसला कर लिया है। ट्रंप एक पल जिसे अपना दोस्त बताते हैं, दूसरे ही पल उसके खिलाफ फैसला भी ले ले रहे हैं। टैरिफ को परमाणु हमले की धमकी की तरफ इस्तेमाल करते अमेरिकी राष्ट्रपति ने टैरिफ को लेकर भारत चीन का सीधे सीधे नाम ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम में भारत चीन और ब्राजील जैसे देशों पर हाई टैरिफ यानी ज्यादा टैक्स लगाने की धमकी दी है। हाउस ऑफ रिपब्लिकन्स के कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका उन देशों पर टैरिफ लगाएगा जो अमेरिका को नुकसान पहुंचाते हैं। अव वक्त आ गया है कि अमेरिका वापस उस सिस्टम को अपनाए, जिसने उसे धनी और ताकतवर वनाया है।

इसे भी पढ़ें: विवादों में आया DeepSeek, उइगर मुस्लिमों के सवाल पर हुई बोलती बंद

फरवरी में अमेरिका आ सकते हैं मोदी 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत में जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फरवरी में अमेरिका आ सकते हैं। ट्रंप ने कहा, 'मेरी उनसे लंबी बातचीत हुई है और अगले महीने शायद फरवरी में वह वाइट हाउस आने जा रहे है।... भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं।' ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में मोदी की अमेरिका की यह पहली यात्रा होगी। वाइट हाउस और अमेरिकी विदेश विभाग ने इस बातचीत अमेरिका से ज्यादा सैनिक साजोसामान खरीदने और संतुलित द्विपक्षीय व्यापार पर बात हुई।

 

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की