Election Result से पहले ये किस नई मुसीबत में फंसे उद्धव ठाकरे, ECI ने ले लिया संज्ञान

By अभिनय आकाश | Jun 03, 2024

केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य चुनाव आयोग को शिवसेना उद्धव गुट के प्रमुख उद्धव ठाकरे के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। वोटिंग के दौरान 20 मई को उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने चुनाव आयोग में ठाकरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है। मुंबई में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में मतदान हुआ। 20 मई को उद्धव बाल ठाकरे समूह के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। इसके खिलाफ आशीष शेलार ने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई थी।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra Exit Poll 2024: महाराष्ट्र में बड़ा खेल! उद्धव या शिंदे किसका जोर, जानें NDA का हाल

किस तरह की कार्रवाई की जा सकती है?

चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर आपराधिक कार्रवाई किये जाने की संभावना है। राज्य चुनाव आयोग व्यक्ति पर प्रतिबंध लगा सकता है, जैसे चुनाव के दौरान प्रचार पर प्रतिबंध।  आपराधिक मामला दर्ज होने पर मुकदमा भी दायर किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

महंगाई का डबल झटका: April Inflation Rate साल के शिखर पर, RBI ने भी दी बड़ी Warning

WPL 2025 की Star Shabnim Ismail की वापसी, T20 World Cup में South Africa के लिए फिर गरजेंगी

क्रिकेट में Rahul Dravid की नई पारी, European T20 League की Dublin फ्रेंचाइजी के बने मालिक

El Clásico का हाई ड्रामा, Barcelona स्टार Gavi और Vinicius के बीच हाथापाई की नौबत