जिसका पाकिस्तान को डर था, रूस ने भारत के लिए वही कर डाला!

By अभिनय आकाश | Jun 06, 2026

भारत के आसमान के इस बॉडीगार्ड ने ऑपरेशन संदूर में पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। बॉर्डर पार से पाकिस्तान का एक ड्रोन घुस नहीं पाया था। S400 सुदर्शन चक्र ने मुनीर की ड्रोन वाली साजिश को पूरी तरह नाकाम कर दिया था।  अब इसी एयर डिफेंस सिस्टम का चौथा सेट रूस ने भारत भेज दिया है और पाकिस्तान के पसीने छूट गए हैं। रूस पहले ही S400 के तीन स्क्वाड्रन 2 साल पहले भारत को पहुंचा चुका है। जबकि बाकी दो स्क्वाड्रन रूस और यूक्रेन युद्ध के चलते देर से आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि S400 एयर डिफेंस सिस्टम का पांचवा स्क्वाड्रन अगले कुछ महीनों में भारत पहुंचने की उम्मीद है। डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल यानी डीएसी ने S400 के पांच और स्क्वाडों की खरीद को पहले ही मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि चौथे S400 को उत्तरी क्षेत्र में तैनात किया जाना था। लेकिन बदले सुरक्षा हालात के बीच इसकी तैनाती पश्चिमी मोर्चे पर किए जाने की चर्चा है। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के बाद अब बांग्लादेश से रक्षा संबंध बना रहा तुर्किये, भारत को दो तरफ से घेरने की रणनीति!

विदेशी एयर डिफेंस के साथ-साथ भारत अपने स्वदेशी प्रोजेक्ट कुशा पर भी तेजी से काम कर रहा है। ताकि वैश्विक स्तर पर इंटरसेप्शन क्षमता को विकसित किया जा सके। इस प्रोजेक्ट के निर्माण और विकास में सोलर इंडस्ट्रीज जैसी रक्षा क्षेत्र की कंपनियां अपना योगदान दे रही है। हमारा मुख्य उद्देश्य भारत की हवाई सुरक्षा को आत्मनिर्भर बनाना और भविष्य के किसी भी खतरे से निपटने के लिए अभैद्य मिसाइल शील्ड तैयार करना है। लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने भी सुरक्षा को पूरी तरह अचूक बनाने के विज़न की बात कही थी। पीएम ने ऐलान किया था कि देश का सुरक्षा चक्र भारत पर दुश्मन के हर हमले को नाकाम करेगा और 10 गुना ज्यादा ताकत से पलटवार करेगा। पीएम के मुताबिक भारत का मॉडर्न एयर डिफेंस सिस्टम इतना मजबूत और अभेद्य होगा कि दुश्मन के ड्रोन, मिसाइल या कोई भी अत्याधुनिक हथियार इसे भेद नहीं पाएंगे। 

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई